MPPSC: उम्मीदवारों के लिए ताजा अपडेट, रिक्त पदों का पुनरीक्षण, शुद्धि पत्र जारी, विभिन्न पदों पर होगी भर्ती

MPPSC 2023

mppsc

MPPSC Recruitment 2022 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission) के उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। आयोग ने स्त्री रोग विशेषज्ञ (gynecology specialist ) के रिक्त पदों की पूर्ति का पुनरीक्षित पद विवरण जारी किया गया है।इस शुद्धि पत्र का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।

मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन इंदौर द्वारा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मध्य प्रदेश शासन के लिए आयोजित स्त्री रोग विशेषज्ञ भर्ती परीक्षा के क्रम में रिक्त पदों का पुनरीक्षण किया गया है। इसके लिए एमपीपीएससी द्वारा आज दिनांक 22 नवंबर 2022 को शुद्धि पत्र क्रमांक 01/03/2022 जारी कर दिया है। जिसमें कहा गया है कि ओबीसी आरक्षण के संबंध में हाईकोर्ट में लंबित याचिकाओं का फैसला आने में समय लग सकता है इसलिए सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार दो भागों में परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। यही कारण है कि पदों का पुनरीक्षण किया गया है।

चयन परिणाम ऐसे होगा घोषित

एमपीपीएससी द्वारा जारी शुद्धि पत्र में कहा गया है कि चयन परिणाम केवल 87 प्रतिशत पदों (मुख्य भाग) का घोषित किया जाएगा।प्रावधिक भाग का चयन परिणाम अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षण के संबंध में प्रचलित न्यायालयीन प्रकरण के अंतिम न्यायिक निर्णय के पश्चात घोषित किया जाएगा। विज्ञापन की अन्य शर्ते पूर्ववत रहेंगी।बता दे कि हाईकोर्ट में 27% OBC आरक्षण का विवाद चलने के कारण लगभग सभी भर्ती परीक्षाओं रिजल्ट ऐसे घोषित किए जा रहे हैं कि कोर्ट का निर्णय किसी भी पक्ष में आए तो शेष परीक्षा परिणाम घोषित करने में दिक्कत ना हो।

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/files/corrigendum_no_01_03_2022_dated_22-11-2022.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews