MPPSC PCS 2023 : उम्मीदवारों के लिए अपडेट, 227 पदों पर होगी भर्ती, आज से आवेदन शुरू, दिसंबर में परीक्षा, जानें आयु-पात्रता और डिटेल्स

MPPSC

MPPSC Recruitment 2023 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए अपडेट है। राज्यसेवा परीक्षा 2023 के तहत 227पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया आज 22 सितंबर से शुरू होने जा रही है, जिसकी लास्ट डेट 21 अक्टूबर रहेगी। आयोग ने आवेदन में त्रुटि सुधारने के लिए 25 सितंबर से 23 अक्टूबर तक की समय-सीमा रखी है। प्रत्येक त्रुटि सुधार के लिए 50 रुपये का शुल्क भी रखा गया है। ध्यान रहे प्रारंभिक परीक्षा के बाद त्रुटि सुधार का अवसर नहीं दिया जाएगा। ऑफलाइन आवेदन भी मान्य नहीं किए जाएंगे। कैंडीडेट्स ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं अथवा नीचे दी गई डायरेक्ट लिंक का उपयोग भी कर सकते हैं।

MPPSC PCS Recruitment 2023

कुल पद- 227

पदों का विवरण-

  • राज्य प्रशासनिक सेवा उप-जिला अध्यक्ष: 27 पद
  • उप पुलिस अधीक्षक: 22 पद
  • अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त: 17 पद
  • विकास खंड अधिकारी: 16 पद
  • नायब तहसीलदार: 3 पद
  • आबकारी उप निरीक्षक: 3 पद
  • मुख्य नगर पालिका अधिकारी : 17 पद
  • सहकारी निरीक्षक: 122 पद

आयु सीमा– आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।आयु की गणना 1 जनवरी 2024 के संदर्भ में की जाएगी।अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन चेक करें।

योग्यता- किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट होना चाहिए।मध्य प्रदेश के उम्मीदवारों को इस बात का ध्यान देना होगा कि उनका नाम रोजगार कार्यालय में रजिस्टर्ड होना चाहिए। कैंडिडेट्स से इंटरव्यू के दौरान मध्य प्रदेश के रोजगार कार्यालय में रजिस्ट्रेशन नंबर मांगा जा सकता है। इंटरव्यू में सर्टिफिकेट दिखाना जरूरी होगा। अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को रोजगार कार्यालय में रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी।

जरूरी दस्तावेज – वैलिड फोन नंबर, वैलिड ईमेल आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, मार्कशीट

आवेदन शुल्क-  एमपी के रहने वाले मूल निवासी और साथ ही एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों को 250 रुपये परीक्षा फीस देनी होगी। अन्य राज्य से आने वाले उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये परीक्षा फीस तय की गई है।

परीक्षा -परीक्षा 17 दिसंबर 2023 (रविवार) को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।पहली शिफ्ट जनरल स्टडीज के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। दूसरी शिफ्ट जनरल एबिलिटी परीक्षा के लिए दोपहर 02:15 बजे से शाम 04:15 बजे तक होगी।एडमिट कार्ड 8 दिसंबर तक जारी कर दिए जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन

  • एमपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • “ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया अकाउंट बनाएं।
  • ‘एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा 2023’ चुनें।
  • फॉर्म में जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस का भुगतान करें और फॉर्म का प्रिंट आउट लेकर रखें।

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Advt_No_31_2023_State_Service_Examination_2023_Dated_05_09_2023.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews