MP Job: Narcotics Control Bureau में नौकरी का मौका, स्नातक पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

VYAPAM RECRUITMENT 2023

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  हाल ही में मध्य प्रदेश नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। आवेदन 10 मार्च से ही शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 मार्च, 2022 है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन फॉर्म ऑफिशल वेबसाइट पर जारी किए गए हैं और ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। Lab assistant के पद पर भर्ती होगी और कुल वैकेंसी की संख्या 55 है।

यह भी पढ़े… Sports Authority Of India में निकली भर्ती, मिलेगी अच्छी सैलरी, जाने अन्य डिटेल्स..

भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास कम से कम ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य होगा। आवेदन करने की निर्धारित आयु सीमा कम से कम 18 साल और अधिकतम 27 साल है। नियुक्ति होने के बाद ब्यूरो उम्मीदवारों को  ₹19000 प्रतिमाह  सैलरी देगा।  उम्मीदवारों का चयन एक इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार application form डाउनलोड कर सकते हैं।  डाउनलोड करने के बाद उसमें अपने सभी डिटेल्स को भरकर उम्मीदवारों को इसे बताए गए पते पर जमा करवाना पड़ेगा। अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिशियल वेबसाईट http://cbn.nic.in/पर विज़िट कर सकते हैं।

Application form भेजने का पता: उप नारकोटिक्स आयुक्त, नारकोटिक्स हाउस, राजस्व कॉलोनी, नीमच, मधयप्रदेश, पिन कोड नंबर. 458441

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews