MP Job: भोपाल के इस यूनिवर्सिटी में निकली कई पदों पर भर्ती, आवेदन करने अंतिम तिथि नजदीक

MP Job: भोपाल के इस यूनिवर्सिटी में निकली कई पदों पर भर्ती, आवेदन करने अंतिम तिथि नजदीक

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। MP Job 2022:- हाल ही में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (BU Recruitment) ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं।  जिसके मुताबिक शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। कुल वैकेंसी की संख्या 51 है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 5 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। 51 पदों में से गैर शैक्षणिक के दो और 49 पद शैक्षणिक के शामिल है, जिसमें से 11 लाइब्रेरियन और 13 पद प्राध्यापक, 11 उप प्राध्यापक और 25 सहायक अध्यापक के खाली हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहाँ देख सकते हैं:- आधिकारिक सूचना

यह भी पढ़े… छात्रों को मिली UGC और AICTE की चेतावनी, पाकिस्तान जाकर पढ़ाई ना करने की दी सलाह

कैसे करें आवेदन?
  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें।
  • अब अपने सभी डिटेल्स को अच्छे से भर कर और अपने डाक्यूमेंट्स को जोड़कर सही पते पर जमा करवा सकते हैं।
  • इसी के साथ आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म ऑनलाइन भरना अनिवार्य होगा और शुल्क का भुगतान करना जरूरी होगा।
  • भविष्य के लिए उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन फॉर्म को प्रिंट आउट करवा कर रख सकते हैं।
  • 5 मई के बाद आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

लिंक:- http://bu.bhopal.ac.in/

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews