अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट, MP NEET PG काउंसलिंग मोप-अप राउन्ड की तारीख घोषित, शेड्यूल जारी, यहाँ करें चेक 

एमपी नीट पीजी मोप राउन्ड काउन्सलिंग के लिए योग्य उम्मीदवारों की लिस्ट 7 फरवरी को जारी होगी। शेड्यूल जारी हो चुका है। उम्मीदवारों को 15 फरवरी तक कॉलेज में एडमिशन और दस्तावेज सत्यापन के लिए रिपोर्ट करना होगा।
MP NEET PG counselling

एमपी नीट पीजीकाउंसलिंग को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। डायरेक्टरेट ऑफ़ मेडिकल एजुकेशन (डीएमई) मध्य प्रदेश में मोप राउंड काउन्सलिंग (MP NEET PG Counselling) का शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक 7 फरवरी  योग्य उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जाएगी। राउंड के लिए बचा हुआ वैकेंसी चार्ट भी 7 फरवरी को ही जारी किया जाएगा। मोप राउन्ड के लिए चॉइस फीलिंग या लॉकिंग प्रक्रिया तीन दिन तक चलेगी। उम्मीदवारों को कॉलेज में रिपोर्ट करने के लिए 4 दिन का समय दिया जाएगा

ये रहा पूरा शेड्यूल

  • योग्य उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होगी- 7 फरवरी
  • शेष वैकेंसी चार्ट- 7 फरवरी
  • मोप राउन्ड के लिए चॉइस फीलिंग या लॉकिंग प्रक्रिया- 7 से 9 फरवरी 2025
  • मोप अप राउन्ड अलॉटमेंट रिजल्ट- 11 फरवरी 2025
  • कॉलेज में रिपोर्टिंग, दस्तावेज सत्यापन और एडमिशन- 12 से 15 फरवरी 2025

नीट पीजी AIQ राउन्ड 3 अलॉटमेंट रद्द करने की मांग

विभिन्न राज्यों के 75 से अधिक उम्मीदवारों ने सुप्रीम कोर्ट में नीट पीजी राउंड 3 काउंसलिंग  के अलॉटमेंट को रद्द करने की मांग को लेकर याचिका दायर की थी। उम्मीदवारों ने तर्क दिया था कि मध्य प्रदेश की राउन्ड-2 काउंसलिंग में देरी से योग्य उम्मीदवारों को उचित अवसर से वंचित किया गया। उम्मीदवारों का कहना है कि कुछ राज्यों में राउन्ड 2 काउन्सलिंग खत्म होने से पहले ही एमसीसी नीट पीजी राउन्ड 3 AIQ काउन्सलिंग  के परिणाम घोषित किए गए हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews