Hindi News

खत्म हुआ इंतजार, MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक, देखें लिंक और स्टेप्स 

Published:
एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 12 अगस्त से 12 सितंबर 2023 के बीच हुआ था। फाइनल रिजल्ट उपलब्ध हो चुका है। आइए जानें उम्मीदवार कैसे परिणाम चेक कर सकते हैं?
खत्म हुआ इंतजार, MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक, देखें लिंक और स्टेप्स 

MP Police Constable Final Result 2023: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया था। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि,  आधार के अंतिम 4 डिजिट और माँ के नाम के पहले दो अक्षर दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी।

बता दें एमपीईएसबी ने 23 जून 2023 को भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया था। लिखित परीक्षा का आयोजन 12 अगस्त से 12 सितंबर 2023 के बीच प्रदेश के विभिन्न जिलों में किया गया था। लाखों उम्मीदवार इसमें शामिल हुए। अब फाइनल रिजल्ट घोषित हो चुकी है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • सबसे पहले ऑफ़िशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 फाइनल रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि,  आधार के अंतिम 4 डिजिट और माँ के नाम के पहले दो अक्षर दर्ज लॉग इन करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट नजर आएगा। अपना रोल नंबर चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार रिजल्ट का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

7 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 7411 पदों पर भर्ती के लिए हुआ था। उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट (PET/PST), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा।

रिजल्ट के लिए डायरेक्ट लिंक 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews