MPESB Recruitment 2026: SI-सूबेदार के 507 पदों पर भर्ती, 9 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानें अन्य डिटेल्स

MPESB Police Recruitment 2026: मध्यप्रदेश में पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) और सूबेदार के 507 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 9 सितंबर से 23 सितंबर तक चलेगी। परीक्षा अक्टूबर 2026 में आयोजित की जाएगी।
mpesb exam

MPESB Bhopal

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (एसआई) और सूबेदार भर्ती परीक्षा-2026 का विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके तहत पुलिस विभाग में कुल 507 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर 9 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि 23 सितंबर 2026 तय की गई है। नियम पुस्तिका के अनुसार, विशेष सशस्त्र बल के उप निरीक्षक पद के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। वहीं अन्य पदों पर महिला अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित आरक्षण नियम लागू होंगे।

अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और जरूरी दस्तावेजों से संबंधित नियमों की जांच कर लेने की सलाह दी गई है। दस्तावेज सत्यापन के दौरान निर्धारित प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। गलत जानकारी या पात्रता में कमी मिलने पर किसी भी चरण में उम्मीदवारी निरस्त की जा सकती है।

MPESB SI Subedar Recruitment 2026

​कुल पद: 507

पदों का विवरण

  • सूबेदार नॉन-टेक्निकल 81
  • सब इंस्पेक्टर (स्पेशल आर्म्ड फोर्स) – सिर्फ़ पुरुष नॉन-टेक्निकल 69
  • सब इंस्पेक्टर (डिस्ट्रिक्ट पुलिस फोर्स) नॉन-टेक्निकल 312
  • सब इंस्पेक्टर (आर्म्स) टेक्निकल (ग्रुप-1) 10
  • सब इंस्पेक्टर (फोटो) टेक्निकल (ग्रुप-2) 9
  • सब इंस्पेक्टर (सवाल वाले डॉक्यूमेंट्स) टेक्निकल (ग्रुप-2) 4
  • सब इंस्पेक्टर (फिंगर प्रिंट) टेक्निकल (ग्रुप-2) 22

आयु सीमा: न्यूनतम उम्र सीमा 18 और अधिकतम 33 वर्ष रखी गई है। महिला एवं आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार छूट दी जएगी।

​शैक्षणिक योग्यता:

  • सूबेदार: मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट डिग्री या इसके बराबर
  • सब इंस्पेक्टर (SAF) : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट डिग्री या इसके बराबर
  • सब इंस्पेक्टर (DEF) : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट डिग्री या इसके बराबर
  • सब इंस्पेक्टर (Arms) : मान्यता प्राप्त टेक्निकल यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा
  • सब इंस्पेक्टर (फोटो/QD/फिंगर प्रिंट) : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से मैथ, फिजिक्स और केमिस्ट्री में बैचलर डिग्री

वेतनमान: पे लेवल-9  के अनुसार 36,200  से 1,14,800 रुपए तक वेतनमान मिलेगा। शासन के नियमानुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी

आवेदन शुल्क:अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 500 रुपये रखा गया है। मध्य प्रदेश के निवासी OBC, SC, ST और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये देना होगा। कियोस्क के माध्यम से आवेदन करने पर 60 रुपये और MP ऑनलाइन पोर्टल से करने पर 20 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा। विभागीय अभ्यर्थियों के लिए अनारक्षित वर्ग की फीस 200 रुपये, जबकि SC, ST, OBC और EWS वर्ग के लिए 100 रुपये निर्धारित की गई है।

  • अनारक्षित (UR): 500 + पोर्टल शुल्क
  • एससी/एसटी/ओबीसी/EWS (केवल MP मूल निवासी): 250 + पोर्टल शुल्क

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ​आवेदन की प्रारंभ तिथि: 9 सितंबर 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 23 सितंबर 2026 तक
  • ​संशोधन की अंतिम तिथि: 28 सितंबर 2026
  • ​परीक्षा तिथि: 28 अक्टूबर 2026 से शुरू

MPESB Subedar/Sub Inspector Recruitment Notification

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews