MP Police SI-Subedar Result 2025: सूबेदार और उप निरीक्षक भर्ती मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

मंगलवार को मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने सूबेदार और उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
MP Police SI-Subedar Result 2025

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने सूबेदार और उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 की मुख्य परीक्षा के ​परिणाम घोषित कर दिए हैं। खास बात यह है कि यह भर्ती 8 साल के लंबे अंतराल के बाद हुई है। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद अभ्यार्थियों में खुशी की लहर है। परीक्षा में शामिल अभ्यार्थी कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि चयनित अभ्यार्थियों को अब अगले चरण यानि शारीरिक दक्षता परीक्षा (PPT/PET) के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और अन्य निर्धारित प्रक्रियाएं पूरी हो जाने के बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी। हालांकि PPT/PET के लिए मंडल द्वारा अभी तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। ऐसा अनुमान है कि जल्द ही तारीख भी घोषित कर दी जाएगी। अभ्यार्थी अभी से तैयारियों में जुट जाएं।

कैसे चेक करें अभ्यर्थी अपना परिणाम?

  • अभ्यार्थी सबसे पहले मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल यानि MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद Subedar & Sub-Inspector Recruitment Test-2025 Main Exam Result लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक खुलने के बाद आवेदन क्रमांक, जन्मतिथि और मांगी जाएगी जिसको अभ्यार्थी दर्ज करें।
  • जानकारी सबमिट करते ही परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
  • भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

MPESB ने अभ्यार्थियों को भ्रामक जानकारियों से बचने की दी सलाह

MPESB ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें। साथ ही सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों पर प्रसारित होने वाली भ्रामक एवं अपुष्ट सूचनाओं से सतर्क रहने और उन पर विश्वास न करने की सलाह दी है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews