MP Recruitment 2023 : उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर, विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू, 25 अगस्त तक पूरी करें प्रक्रिया

Government jobs

MP Recruitment 2023, MPPSC : मध्य प्रदेश के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। दरअसल विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इन पदों पर भर्ती के लिए 26 जुलाई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। वही 25 अगस्त तक आवेदन करने की अंतिम तिथि रखी गई है। इच्छुक उम्मीदवार तय समय सीमा के बीच आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।

व्याख्याता शालाक्य तंत्र के लिए भर्ती 

दरअसल मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा व्याख्याता शालाक्य तंत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 जुलाई रखी गई है। वहीं आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त दोपहर 12:00 बजे रखी गई है। 30 जुलाई से 27 अगस्त तक आवेदन में त्रुटि सुधार किया जा सकता है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आवेदन पत्र और अभिलेख आयोग कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि भी निर्धारित कर दी गई है। अभिलेख जमा करने की अंतिम तिथि 6 सितंबर शाम 6:00 बजे तक निर्धारित की गई है।

व्याख्याता पंचकर्म के लिए भर्ती 

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा व्याख्याता पंचकर्म के लिए ऑनलाइन आवेदन की अवधि 26 जुलाई से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 25 अगस्त रखी गई है। त्रुटि सुधार 30 जुलाई से शुरू होगी। त्रुटि सुधार के लिए अंतिम तिथि 27 अगस्त निर्धारित की गई है। आयोग कार्यालय में अभिलेख और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 6 सितंबर निर्धारित की गई। उम्मीदवार 6 सितंबर की शाम 6:00 बजे तक आवेदन अभिलेख कार्यालय में जमा करा सकते हैं।

अपरेंटिस के 95 पदों पर आवेदन आमंत्रित

मध्य प्रदेश पावर जेनरेटिंग कंपनी लिमिटेड द्वारा अपरेंटिस के 95 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 28 जुलाई से पहले आवेदन कर सकते हैं। अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग 1 साल के लिए आयोजित की जाएगी। इसके लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 18 वर्ष से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। इतना ही नहीं आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews