MP Recruitment 2023 : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, 8 नवंबर तक पूरी करें प्रक्रिया, जानें पात्रता और नियम

Government jobs

MP recruitment, MP Recruitment 2023 : प्रदेश में सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 8 नवंबर निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार 8 नवंबर से पहले इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। राजधानी भोपाल में स्थित मध्य प्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विस कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा विभिन्न पदों पर वैकेंसी ओपन की गई है।

इन पदों पर भर्ती संविदा या प्रतिनियुक्ति माध्यम से की जाएगी। इसके लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्षों, अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष रखी गई है। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2023 के माध्यम से की जाएगी। आयु में छूट राज्य सरकार के नियम के अनुसार दी जाएगी।

आवेदन शुल्क 

वही जनरल ओबीसी ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 170 रुपए रखे गए हैं जबकि एससी, एसटी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 170 रुपए निर्धारित किए गए हैं। आवेदक आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई के माध्यम से कर सकेंगे।

इन पदों पर होगी भर्ती 

जिन पदों पर भर्ती की जानी है उनमें, जनरल मैनेजर के छह पद के अलावा मैनेजर के 5 पद, प्रोक्योरमेंट सलाहकार के एक पद सहित कुल 23 पद शामिल हैं।

चयन प्रक्रिया

इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया, लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन और चयन के आधार पर किया जाएगा।

यह है प्रक्रिया 

  • उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट पर जाएंगे या नीचे दिए लिंक पर क्लिक करेंगे।
  • इसके बाद सामने आवेदन फार्म खुल जाएगा इस फॉर्म में पूछी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक भरे
  • कोई जरूरी दस्तावेज एवं फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा
  • फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट हो जाएगा

Notification

Online Application

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews