मध्य प्रदेश में प्राइमरी टीचर के 13089 पदों पर भर्ती, 6 अगस्त से पहले करें आवेदन, जानें सारी डिटेल्स

एमपी ईएसबी की स्कूल शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा-2025 में वे अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे जिन्होंने मंडल द्वारा आयोजित प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 या 2024 में तय प्रतिशत के साथ सफलता प्राप्त की हो।
mpesb exam

MPESB Bhopal

MPESB/Teacher Recruitment 2025 : मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा आया है। कर्मचारी चयन मंडल ने स्कूल शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग के लिए 13000 से ज्यादा शिक्षकों के पदों पर भर्ती निकाली है।आवेदन की प्रक्रिया 18 जुलाई से जारी है । इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर 6 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे इस भर्ती प्रक्रिया में बीएड डिग्री धारियों को पात्र नहीं माना गया है, केवल डीएलएड धारक ही आवेदन कर सकते हैं।अभ्यर्थी एक ही आवेदन पत्र के माध्यम से वे सभी योग्य पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

MPESB Teacher Recruitment 2025 Details

कुल पद: 13089

पदों का विवरण

  • स्कूल शिक्षा विभाग के 10150 पद
  • जनजातीय विभाग के 2939 पद

आयु सीमा: अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित वर्ग व दिव्यांग वर्ग के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित है। राज्य की महिला वर्ग के लिए भी अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट दी गई है।आयु की गणना 01 जनवरी 2025 को की जाएगी।

योग्यता: एमपी टीईटी (प्राथमिक शिक्षक पात्रता 2020 या 2024) क्वालीफाई होना चाहिए। साथ ही कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास होना चाहिए व दो वर्षीय डीएलएड डिप्लोमा भी अनिवार्य है। या फिर किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास एवं प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में 4 वर्षीय स्नातक डिग्री होना चाहिए।

आवेदन शुल्क :अनारक्षित वर्ग (General Category) के उम्मीदवारों को 500 रुपये । अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है।

सैलरी: न्यूनतम 25,300 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।उम्मीदवारों को महंगाई भत्ता (DA) भी दिया जाएगा, जिससे कुल वेतन में और बढ़ोतरी होगी। यह वेतन राज्य सरकार की निर्धारित वेतनमान के अनुसार मिलेगा।

परीक्षा की तिथि और समय

  • प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 31 अगस्त 2025, रविवार को आयोजित होने की संभावना है।
  • परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
  • अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर करीब 1 घंटे पहले पहुंचना होगा।
  • इसमें सामान्यतः निम्नलिखित विषय सामान्य हिंदी व अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और समसामयिक मामले, गणित,शिक्षण शास्त्र (Pedagogy) पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही जवाब के लिए अंक मिलेंगे।

MP Teacher Bharti : कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगर आपने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो पहले “प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन” करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉग इन करें।
  • सभी जरूरी जानकारी जैसे नाम, योग्यता, श्रेणी आदि सावधानीपूर्वक भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  • ऑनलाइन मोड (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग) से आवेदन शुल्क जमा करें।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य के उपयोग के लिए आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट आउट अपने पास रख लें।

https://esb.mp.gov.in/Rulebooks/RB_2025/PSTST_2025_Final_RuleBook.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews