MP Teacher Recruitment 2022: उम्मीदवारों को बड़ी राहत, दस्तावेज अपलोड करने की डेट बढ़ी, DPI ने जारी की सूचना, जल्द होगी भर्ती

teacher NEWS

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने चयनित उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी है। स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत उच्च माध्यमिक एवं माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती (MP Teacher Recruitment) के लिए दस्तावेज अपलोड करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। अब शिक्षक 16 अक्टूबर 2022 तक दस्तावेज अपलोड कर सकते है।

यह भी पढ़े..UP Weather: 3 दिन वर्षा के आसार, 52 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान-शहरों का हाल

स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत उच्च माध्यमिक एवं माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए दस्तावेज अपलोड करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2022 तक बढ़ाई गई है। पूर्व में यह 10 अक्टूबर थी। आयुक्त लोक शिक्षण  अभय वर्मा ने बताया कि अभ्यर्थी एम.पी. ऑनलाईन पोर्टल https://trc.mponline.gov.in पर 16 अक्टूबर तक दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे। साथ ही 30 दिसंबर 2019 के विज्ञापन के आधार पर ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने दस्तावेज अपलोड कर सत्यापन कराया था, किन्तु मेरिट कम होने से जिनकी नियुक्ति नहीं हुई है उन सभी अभ्यर्थियों को पुनः दस्तावेज अपलोड कराना अनिवार्य होगा।

स्कूल शिक्षा और ट्राइबल विभाग द्वारा पिछले चार वर्षों से चल रही नियमित शिक्षक भर्ती में द्वितीय काउंसलिंग की प्रक्रिया जारी है। सोमवार को इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग एवं ट्राइबल द्वारा उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती के लिए 4,075 पदों की घोषणा कर दी गई है। इसमें स्कूल शिक्षा विभाग में 2,750 और ट्राइबल में 1325 पदों पर भर्ती की जाएगी।वही माध्यमिक शिक्षक भर्ती के लिए विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान विषय के लिए पोर्टल खोला गया है।

यह भी पढ़े…MP Weather: चक्रवात का असर, इन संभागों में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

शिक्षक भर्ती पात्रता परीक्षा-2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों हेतु द्वितीय काउंसलिंग के लिए पदों का रोस्टर जारी कर दिया गया है। सोमवार को पंजीयन का अंतिम दिन था, लेकिन उम्मीदवारों ने लोक शिक्षण कार्यालय पहुंचकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के पद के लिए दस्तावेज अपलोड करने के लिए पोर्टल खोलने की मांग की, इसके बाद इसे खोल दिया गया है और पदों की संख्या भी अपडेट कर दी गई है।वही जल्द ही माध्यमिक शिक्षकों के रिक्त पदों की जानकारी को भी सार्वजनिक कर दिया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews