MP Government Job : यहां 67 पदों पर निकली है भर्ती, 30 सितंबर से पहले करें अप्लाई, जानें आयु-पात्रता

teacher recruitment

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी (MP Government jobs 2022) की राह देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। शासकीय स्वशासी नेताजी सुभाष चंद्र बोस चिकित्सा महाविद्यालय जबलपुर ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल जबलपुर में प्राध्यापक, सह- प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, सामान्य कर्तव्य चिकित्सा अधिकारी (Professor, Associate Professor, Assistant Professor and GDMO) के पदों पर भर्ती निकाली है।

यह भी पढ़े.. हाई कोर्ट का अहम फैसला, कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, 4 हफ्तों में मिलेगा बकाया वेतन, पेंशन सहित अन्य का लाभ

इच्छुक उम्मीदवार 30 सितंबर 2022 शाम 5:30 बजे से पहले आवेदन जमा कर सकते है।इस जॉब के लिए साक्षात्कार की संभावित तिथि 10 अक्टूबर 2022 है।  विज्ञापन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए www.nscbmc.ac.in पर विजिट करें।

NSCBMC Recruitment 2022

कुल पद– 67 (पदों की संख्या अधिक या कम की जा सकती है)

  • प्राध्यापक(Professor) – 22 पद
  • सह- प्राध्यापक(Associate Professor) -14 पद
  • सहायक प्राध्यापक(Assistant Professor) – 29 पद
  • सामान्य कर्तव्य चिकित्सा अधिकारी(GDMO- General Duty Medical Officer) – 02 पद

आयु सीमा-उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा- 25 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा- 62 वर्ष है। आयु की गणना विज्ञापन जारी होने वाली तिथि के बाद आने वाली 1 जनवरी 2022 के दिनांक को आधार मानकर की जाएगी।

योग्यता- ऐसे अभ्यार्थी जो कि शासन/ एनएमसी द्वारा अर्हताएं पूरी करते हैं, इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

सैलरी-

  • प्राध्यापक के पद के लिए- 3 लाख रुपए (प्रति माह निश्चित वेतन)
  • सह- प्राध्यापक के पद के लिए- 2 लाख 50 हजार रुपए (प्रतिमाह निश्चित वेतन)
  • सहायक प्राध्यापक के पद के लिए-1 लाख 50 हज़ार रुपए (प्रतिमाह निश्चित वेतन)
  • सामान्य कर्तव्य चिकित्सा अधिकारी के लिए- 15600-39100+5400 ग्रेड पे

http://www.nscbmc.ac.in/upload/Advertisement%20for%20the%20Posts%20of%20Prof.,Assoc.%20Prof.,Asaty.%20Prof.and%20G.D.M.O.%20for%20Super%20Speciality%20Hospital.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews