MP Teacher Recruitment: यहां निकली है अलग अलग पदों पर भर्ती, 29 जुलाई से पहले करें अप्लाई, जानें नियम और पात्रता

teacher recruitment

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP Teacher Recruitment 2022) में शिक्षा और बैंक के क्षेत्र में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। इंदौर के डीएवीवी की तरफ से IMS (Institute of Management Studies) में मार्केटिंग, फाइनेंस, ह्यूमन रिसोर्स ,ऑपरेशंस मैनेजमेंट, बिजनेस मैथमेटिक्स एंड स्टैटिसटिक्स ,बिजनेस कम्युनिकेशन, ई- कॉमर्स, डिजास्टर मैनेजमेंट ,हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन और मेडिकल से संबंधित विषयों के लिए सत्र 2022-23 के लिए विजिटिंग फैकल्टी की पोस्ट के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

यह भी पढ़े.. MP Weather: 4 वेदर सिस्टम एक्टिव, 24 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, 19 को फिर बदलेगा मौसम

इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2022 है।इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन फॉर्म और रिज्यूम ( मेंशनिंग स्पेशलाइजेशन) IMS, DAVV, INDORE को 20 जुलाई 2022 से पहले भेज सकते हैं। आवेदन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए DAVV की ऑफिशल वेबसाइट www.dauniv.ac.in पर विजिट करें।

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर में विजिटिंग फैकल्टी के लिए डाटा साइंस एंड फोरकास्टिंग (Data Science and Forecasting) एवं Physical Education विषयों के लिए आवेदन बुलाई गए हैं। डाटा साइंस एंड फोरकास्टिंग विषय के लिए सत्र 2022-23 में फर्स्ट फर्स्ट सेमेस्टर के लिए UG PG प्रोग्राम में पढ़ाने के लिए विजिटिंग फैकल्टी से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

यह भी पढ़े.. CG Weather: नया सिस्टम एक्टिव, इन जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट जारी

इसमें PG डिग्री या PhD या NET (संबंधित विषय में) वाले आवेदन कर सकते है । जिन अभ्यर्थियों को इंडस्ट्रियल एक्सपीरियंस होगा उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। पारिश्रमिक के तौर पर- 800 या 400 रुपए दिया जाएगा और इसके आवेदन की लास्ट डेट 22 जुलाई 2022 रखी गई है।आवेदन करने के लिए उम्मीदवार डीएवीवी की वेबसाइट पर जाकर गूगल फॉर्म की लिंक पर क्लिक करकेआवेदन कर सकते हैं।

वही DAVV के अंतर्गत इंग्लिश एवं फिजिकल एजुकेशन के विभिन्न सैधांतिक एवं प्रायोगिक विषयों को पढ़ाने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।इसके लिए Physical education में मास्टर डिग्री के साथ NET / PhD और यूजीसी गाइडलाइन के अनुसार वाले आवेदन कर सकते है।इसकी लास्ट डेट 29 जुलाई 2022 है। नोटिफिकेशन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए डीएवीवी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews