MP Teacher Recruitment: इन पदों पर निकली है भर्ती, 11 जुलाई से पहले करें आवेदन, जानें नियम और पात्रता

teacher recruitment

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP Job Alert 2022)  में शिक्षा के क्षेत्र में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में अतिथि विद्वान और दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र  में अतिथि शिक्षकों के पदों पर भर्ती निकली गई है।  देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी द्वारा संचालित 3 कोर्स में विजिटिंग फैकेल्टी के लिए जॉब नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके लिए आवेदन की लास्ट डेट 5 जुलाई 2022 रखी गई है।

यह भी पढ़े.. सरकार का बड़ा फैसला, प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी, 13 करोड़ किसानों को मिलेगा लाभ

एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी जेनेटिक इंजीनियरिंग और एमएससी बायोइनफॉर्मेटिक्स के लिए गेस्ट फैकल्टी के लिए इच्छुक उम्मीदवार दिनांक 5 जुलाई 2022 तक ईमेल एड्रेस ajheadsbt@gmail.com पर अपना सीवी सेंड कर सकते हैं। इसके बाद रिक्रूटमेंट प्रोसीजर शुरू हो जाएगा।अधिक जानकारी के लिए Dr. Anjana Jajoo, Head, SBT, DAVV, Indore से उनके ईमेल एड्रेस ajheadsbt@gmail.com एवं Phone: 07312470373, 9893789779 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा नीचे दिए गए नोटिफिकेशन को भी पढकर अधिक जानकारी ले सकते है या फिर देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी की ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट कर सकते है।

डीएवीवी के अंतर्गत ही दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र ( Deen Dayal Upadhyaay kaushal Kendra,Indore) के अंतर्गत 9 विषयों को पढ़ाने के लिए अतिथि शिक्षकों (Guest Faculty) के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 जुलाई 2022 है और सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को इसकी सूचना 18 जुलाई 2022 तक DDU-KK द्वारा दे दी जाएगी।

यह भी पढ़े.. हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, रिटायरमेंट एज बढ़ाने पर दिया ये आदेश, राज्य सरकार से मांगा जवाब

दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र (DDU- KK) द्वारा 09 विषयों Nutrition and Dietics
,Landscape Design, Logistics and Supply (Cargo Management), डिजिटल मार्केटिंग ,फिटनेस न्यूट्रीशन, Interior Design, Export- Import Management, अंग्रेजी और कम्यूटर में पढ़ाने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योग एवं इच्छुक उम्मीदवार 11 जुलाई 2022 शाम 5:00 बजे से पहले अपना Application form और Resume इस लिंक https://forms.gle/6TMg3vamGxRbWaD48 पर भेज सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews