
MPESB Vacancy 2025: मध्य प्रदेश पर्यवेक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 23 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इस संबंध में एमपी कर्मचारी चयन मंडल ने नोटिफिकेशन भी जारी किया है। परीक्षा की तारीख भी घोषित हो चुकी है। रिक्त पदों की संख्या कुल 660 है।
अधिसूचना के मुताबिक करेक्शन पोर्टल 9 जनवरी से लेकर 28 जनवरी तक खुला रहेगा। उम्मीदवार इस दौरान आवेदन पत्र में सुधार या संशोधन कर पाएंगे। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। एससी/ एसटी/ ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 250 रुपये है। सीधी भर्ती (बैकलॉग) के लिए कोई शुल्क देय नहीं होगा। करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।
कौन भर सकता है फॉर्म? (MP Supervisor Bharti)
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से समिति सीधी भर्ती के लिए उम्मीदवारों का 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में 5 साल का अनुभव भी होना चाहिए। खुली सीधी भर्ती के लिए कैंडीडेट्स का किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष है। सरकारी नियमों के तहत आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया (MP Government Jobs)
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। एग्जाम डेट भी घोषित हो चुकी है। 28 फरवरी 2025 को राज्य के विभिन्न शहरों में दो शिफ्ट में पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 7:00 बजे से लेकर 8:00 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 बजे से लेकर 1:30 बजे तक चलेगी।

