MPPEB: इस भर्ती परीक्षा की आवेदन तिथि बढ़ी, 208 पदों पर होगी भर्ती, मई में परीक्षा

MPPEB recruitment

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।MPPEB. मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (अब एमपी कर्मचारी चयन बोर्ड)  ने उम्मीदवारों (candidates) को बड़ी राहत दी है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड, भोपाल (MPSSB) ने समूह-1 उप समूह-1 (Group-1, sub group-1) के अंतर्गत MPPEB वरिष्ठ जिला उद्यान विकास अधिकारी एवं समूह-2 उप समूह-1 (group-2, sub group-1) के तहत ग्रामीण उद्यान विकास अधिकारी एवं सहायक गुणवत्ता नियंत्रक के पदों पर भर्ती परीक्षा 2022 के लिए आवेदन की तिथि को आगे बढ़ा दिया है।

यह भी पढ़े.. 2 अप्रैल से मैहर रुकेगी 16 सुपरफास्ट ट्रेनें, भोपाल-इटारसी के बीच चल सकती है मेमू ट्रेन

अब समूह एक एवं समूह 2 की भर्ती परीक्षाओं के उम्मीदवार  30 मार्च के स्थान पर 5 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।आवेदकों द्वारा आवेदन पत्र में संशोधन 4 अप्रैल के स्थान पर 7 अप्रैल तक किए जा सकेंगे। ये परीक्षाएं पहले 26 एवं 27 अप्रैल को होनी थी, अब 18 एवं 19 मई को होंगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है।

MPPEB Recruitment 2022

कुल पद-208

पदों का विवरण-
समूह-2 उप समूह-1 के 188 ।
समूह-1 उप समूह-1 के कुल 20 पदों ।

आयु सीमा- आयु 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

परीक्षा का आयोजन- 26 और 27 अप्रैल 2022 को परीक्षा आयोजित की जाएगी।परीक्षा का समय सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक का है. वहीं दोपहर का समय 2.30 से शाम 5.30 बजे तक का है।

योग्यता- उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन किया हो।

आवेदन शुल्क- शुल्क 500 रुपए लगेगा। कियोस्क के माध्यम से भरने पर एमपी ऑनलाइन का पोर्टल शुल्क 60 रुपए अतिरिक्त देना होगा। आरक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए होगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

व्यावसायिक परीक्षा मंडल की इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन 16 मार्च 2022 से शुरू होंगे और आवेदन भरने की अंतिम तिथि 5 अप्रैल 2022 होगी। जबकि परीक्षा 26 अप्रैल और 27 अप्रैल 2022 को आयोजित किया गया।

यह भी पढ़े..https://peb.mponline.gov.in/Portal/Examinations/Vyapam/examsList.aspx
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews