MPPEB: उम्मीदवारों के लिए आखरी मौका, 23 अगस्त से पहले करें Apply, 2557 पदों पर होनी है भर्ती, परीक्षा पर ताजा अपडेट

mppeb

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB Group 3 Recruitment) के उम्मीदवारों (MPPEB candidates) के लिए नई अपडेट है। एमपीपीईबी ग्रुप-03 सब इंजीनियर, ड्राफ्ट्समैन और अन्य पदों की संयुक्त भर्ती परीक्षा 2022 के लिए उम्मीदवार 23 अगस्त तक आवेदन कर सकते है। वही 28 अगस्त तक आवेदन में संशोधन कर सकते है।

यह भी पढ़े.. MPPSC : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, 400 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, जानें पात्रता और नियम

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov पर आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार, EWS के अभ्यर्थियों को अन्य आरक्षित श्रेणी के समान आयु सीमा में छूट दी जाने के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर में प्रस्तुत की गई याचिका क्रमांक 8609/2022 के आदेश दिनांक 2 मई 2022 के आधार पर PEB को प्राप्त अभ्यावेदन को संज्ञान लेते हुए माननीय न्यायालय आदेश के परिपालन में समूह 3 उपयंत्री, मानचित्रकार एवं समयपाल व अन्य समकक्ष पदों हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा- 2022 के आवेदन पत्र में कर ली गई है।

MPPEB Group 3 recruitment 2022

पद का नाम – सब इंजिनियर

कुल पद – 2557

पदों का विवरण

  • डायरेक्ट भर्ती – 2198
  • संविदा – 111
  • बैकलॉग – 248

कैटेवरी अनुसार पद

  • जनरल केटेगरी – 656 रिक्तियां
  • ईडब्ल्यूएस केटेगरी– 233 रिक्तियां
  • एससी केटेगरी– 405 रिक्तियां
  • एसटी केटेगरी – 560 रिक्तियां
  • ओबीसी केटेगरी – 703 रिक्तियां

आयु सीमा- MPPEB ग्रुप 3 रिक्रूटमेंट 2022 के लिए कैंडिडेट की आयु 18 से 25 वर्ष तक होना चाहिए। आयु में छूट के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखे।

वेतनमान- नोटिफिकेशन के अनुसार MP Group 3 2022 में चयनित आवेदकों को 5200-20220/- + 2800 रूपये ग्रेड पे रूपये प्रतिमाह उपलब्ध होगी।

आवेदन शुल्क

  • जेनरल कैटेगरी – 500 रुपये
  • एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग – 250 रुपये

परीक्षा डेट– भर्ती परीक्षा 24 सितंबर को दो शिफ्ट्स – सुबह 9 बजे से दोपहर 12.00 बजे और दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

महतवपूर्ण तिथियां

  • पंजीकरण की तारीख-1 अगस्त 2022
  • पंजीकरण की अंतिम तारीख-23 अगस्त 2022
  • संशोधन की तिथि-28 अगस्त 2022
  • परीक्षा तिथि-24 सितंबर 2022

ऐसे करें आवेदन

  1. आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाएं।
  2. ग्रुप -03 सब इंजीनियर, ड्राफ्ट्समैन और अन्य पोस्ट संयुक्त भर्ती परीक्षा – 2022 . के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  3. रजिस्टर करने और पद के लिए आवेदन करने के लिए प्रोफाइल बनाएं।
  4. दस्तावेज़ अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  5. डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews