
MPPEB 2023, MPPEB MPTET 2023 : MPPEB के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। दरअसल एमपी टीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यहां पर लिंक उपलब्ध कराई जा रही है।
एडमिट कार्ड जारी
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 वर्ग 2 और 3 माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा और प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इसके लिए परीक्षा का आयोजन 2 मई को किया जाना है। जिसके लिए एमपी टीईटी वर्ग 2 एडमिट कार्ड 26 अप्रैल को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया।
दिशानिर्देश भी तय
एडमिट कार्ड जारी किए जाने के साथ ही दिशानिर्देश भी तय किए गए हैं। उम्मीदवारों के लिए दिशानिर्देश का पालन करना अनिवार्य होगा।
- डाउनलोड और मुद्रित किए गए एडमिट कार्ड के आधार पर ही उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश किया जाएगा।
- एडमिट कार्ड में अंकित दिशानिर्देश के मुताबिक रिपोर्टिंग समय के बाद उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
- इसके साथ ही मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। परीक्षा केंद्र में प्रवेश की पात्रता के लिए यूआईडीएआई द्वारा इसे सत्यापित किया जाएगा। इसके लिए ई-आधार को भी मान्य किया गया है।
- वही परीक्षा हॉल में प्रवेश बायोमेट्रिक पद्धति की प्रक्रिया पूरी करने के बाद दी जाएगी।
- परीक्षा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों द्वारा अर्जित किए गए स्कूल कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित किए जाएंगे।
- वही मूल प्रवेश पत्र मूल पहचान पत्र के अतिरिक्त अन्य कोई भी सामग्री-दस्तावेज परीक्षा केंद्र में ले जाना निषिद्ध किया गया है। परीक्षा केंद्र में किसी प्रकार के गैजेट केलकुलेटर, स्मार्ट वॉच, पेजर्स मोबाइल सेल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाना वर्जित किया गया है।
- वही एडमिट कार्ड के द्वितीय भाग में स्वयं के हस्ताक्षर किए हुए फोटो लगाना अनिवार्य होगा।
- उम्मीदवार परीक्षा हॉल में वोटर आईडी कार्ड, कर्मचारी आईडी कार्ड, पासपोर्ट, आईडी कार्ड है। सरकार द्वारा जारी कोई भी आईडी लेकर जा सकते हैं। हालांकि आईडी प्रूफ में फोटो और नाम का उल्लेख होना आवश्यक होगा।
परीक्षा पैटर्न
- एमपी टीईटी 2023 परीक्षा की अवधि 2.5 घंटे है।
- एमपी टीईटी 2023 के लिए दो पेपरों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।
- एमपी टीईटी परीक्षा कुल डेढ़ सौ अंकों की होती है।
- एमपी टीईटी 2023 पेपर 1 के लिए सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स के अलावा रीजनिंग और न्यूमेरिकल एबिलिटी सहित शिक्षाशास्त्र को शामिल किया जाएगा।
- एमपी टीईटी पेपर भी संबंधित विषय से होगा।
- एमपी टीईटी के लिए नकारात्मक अंकन 0.25 निर्धारित किया गया है।
लेखक के बारे में
