MPPEB ITI 2024: एमपी आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, 30 सितंबर से एग्जाम

उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर आकर एमपी आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम 30 सितंबर से शुरू होंगे।
MPPEB IT Training Officer Recruitment 2024

MPPEB ITI 2024: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MP Employess Selectiom Board) में एमपी आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि एमपी आईटीआई परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर से लेकर 10 अक्टूबर के बीच होगा। आवेदन प्रक्रिया  9 अगस्त से लेकर 23 अगस्त तक जारी थी। एमपी आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा के तहत  450 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। जनरल के लिए 131, ईडब्ल्यूएस के लिए 40, एससी के लिए 71, एसटी के लिए 89 और ओबीसी के लिए 119 पद खाली हैं।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड (MPPEB ITI Exam Admit Card)

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएंगे।
  • होमपेज पर “Test Admit Card- ITI Training Officer Recruitment 2024” के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और नाम के नाम का पहला 2 अक्षर+आधार कार्ड से 4 अंतिम डिजिट को दर्ज करें।
  • सिक्योरिटी कोड दर्ज करें और “Search” बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखेगा। इसे डाउनलोड करें।
  • परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए एडमिट कार्ड का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।

दो शिफ्टों में होगी परीक्षा (MPPEB IT Training Officer Recruitment 2024) 

परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 7:00 बजे से लेकर 9 बजे तक रहेगी। निर्देशों को पढ़ने के लिए 10 मिनट का समय दिया जाएगा। उत्तर लिखने के लिए सुबह 9:00 बजे से लेकर 11:00 तक का समय दिया जाएगा। दूसरी शिफ्ट के लिए रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 12:00 से लेकर 1:00 बजे तक की रहेगी। उत्तर लिखने का समय दोपहर 2 बजे से लेकर 4 बजे तक होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews