MPPEB MPESB 2023 : उम्मीदवारों के लिए अपडेट, इस भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, विभिन्न पदों पर होगी है भर्ती

mppeb

MPPEB MPESB 2023 : मप्र कर्मचारी चयन मंडल के उम्मीदवारों महत्वपूर्ण खबर है। आयोग द्वारा मध्य प्रदेश उच्च माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2023 के आवेदन जारी कर दिए गए है।कैंडीडेट्स एमपी ऑनलाइन सेवा केंद्र में संपर्क कर सकते हैं अथवा यहां उपलब्ध डायरेक्ट लिंक से स्वयं डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा अगस्त में होगी और इसके तहत 8720 पदों को भरा जाना है, इसके नियम और शर्ते पूर्ववत ही रहेंगी।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  1. सबसे पहले कर्मचारी चयन मंडल भोपाल की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in ओपन करें।
  2.  होमपेज पर दिए गए Latest Updates पर क्लिक करें।
  3. अपनी परीक्षा के लिंक पर क्लिक करें।
  4.  SEARCH TEST ADMIT CARD बॉक्स में 13 अंको का एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ भरकर कैप्चर क्वेश्चन को हल करें।
  5.  आपका एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।
  6.  प्रवेश पत्र को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रखें।

इन बातों का रखें ध्यान

  1. डाउनलोड व मुद्रित किये गये प्रवेश-पत्र के आधार पर अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश कर सकता है।
  2.  निर्धारित रिपोर्टिंग समय पश्चात् उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी।
  3.  मूल फोटोयुक्त पहचान-पत्र लाने पर ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की पात्रता होगी(नियमपुस्तिका के अनुसार) UIDAI द्वारा सत्यापित (verify) होने पर ही ई-आधार मान्य होगा।
  4. टी.ए.सी. के द्वितीय भाग में स्वहस्ताक्षरित फोटो लगाना अनिवार्य है।
  5.  मण्डल की वेबसाईट www.esb.mp.gov.in पर परीक्षा से संबंधित मॉकटेस्ट उपलब्ध है।
  6. अभ्यर्थी इसके माध्यम से परीक्षा प्रक्रिया से अवगत होकर ही परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आयें।
  7.  परीक्षा हाल में प्रवेश बायोमेट्रिक पद्धति की प्रक्रिया उपरांत दिया जायेगा।
  8.  परीक्षा समाप्ति के पश्चात् अभ्यर्थी द्वारा अर्जित किया गया स्कोर कम्प्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  9. मूल प्रवेश-पत्र तथा मूल पहचान-पत्र के अतिरिक्त अन्य कोई भी सामग्री परीक्षा केन्द्र में ले जाना निषिद्ध है।
  10.  परीक्षा हाल में किसी भी प्रकार के केल्कुलेटर, बीपर्स, पेजर्स, मोबाईल,सेल फोन या अन्य कोई इलेक्ट्रिक उपकरण आदि पूर्णतः वर्जित है।

Link

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews