MPPEB MPESB 2025 : 7 मार्च को महिला पर्यवेक्षक परीक्षा ,एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, 660 पदों पर होना है भर्ती

यह परीक्षा 07 मार्च 2025 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। महिला पर्यवेक्षक की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पाली तीन घंटे की होगी।
mpesb exam

MPESB Bhopal

MPESB Mahila Paryavekshak Exam : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने महिला पर्यवेक्षक ((आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक)) परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

इस परीक्षा के माध्यम से महिला बाल विकास विभाग में 690 पर्यवक्षकों के पदों को भरा जाएगा। यह परीक्षा 7 मार्च को 2 पालियों में आयोजित की जाएगी।परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को अपना MP महिला पर्यवेक्षक एडमिट कार्ड 2025 आधिकारिक MPESB वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा।

कब होगी परीक्षा?

  • मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा महिला एवं बाल विकास निदेशालय के तहत यह परीक्षा 07 मार्च 2025 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
  • महिला पर्यवेक्षक की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पाली तीन घंटे की होगी।
  • पहली पाली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी।
  • सुबह की पाली के लिए उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर सुबह 7:00 बजे से 8:00 बजे के बीच और दोपहर की पाली के लिए दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे के बीच पर रिपोर्ट करना होगा।

सैलरी और चयन प्रक्रिया:

परीक्षा मोड: परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के रूप में आयोजित की जाएगी.
वेतन सीमा: चयनित उम्मीदवारों का वेतन 25,800 रुपये से 80,000 रुपये के बीच होगा.

चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी, इसमें सामान्य ज्ञान, गणित, हिंदी, अंग्रेजी और बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र पर प्रश्न होंगे। इसके बाद प्रदर्शन के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के दस्तावेज़ों का सत्यापन  कर अंतिम चयन के लिए मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा।

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

  • आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए ‘Admit Card’ सेक्शन पर क्लिक करें।
  • महिला पर्यवेक्षक परीक्षा 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।

https://esb.mp.gov.in/tacs/tac_2024/Mahilabalvikash_Parvekshak_TAC24/default_tac.htm

https://esb.mp.gov.in/Advertisement/ADV_2024/Mahila_parvekshak_2024_courtavedan_ExamDateChange_21022025.jpg

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews