MPESB Recruitment : 752 पदों पर निकली है भर्ती, अब 30 अगस्त कर सकते है आवेदन, जानें डिटेल्स

पैरामेडिकल भर्ती के तहत फिजियोथेरेपिस्ट, काउंसलर, फार्मासिस्ट, नेत्र सहायक और ओटी टेक्नीशियन के 700 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा।
mpesb exam

MPESB Bhopal

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने पैरामेडिकल संयुक्त भर्ती परीक्षा 2025 के लिए आवेदन की डेट बढ़ा दी है अब उम्मीदवार 30 अगस्त तक आवेदन कर सकते है। इस अभियान के माध्यम से 752 पदों पर पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती की जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन के लिएआखिरी तारीख 2 सितंबर 2025 है।आईए जानते है इस भर्ती की आयु सीमा, योग्यता, आवेदन शुल्क और चयन प्रकिया……

MPESB Paramedical Recruitment 2025

कुल पद: 752

पदों का विवरण

  • फार्मासिस्ट – 313 पद
  • ओटी टेक्नीशियन – 288 पद
  • नेत्र सहायक – 100 पद
  • काउंसलर – 10 पद
  • फिजियोथेरेपिस्ट – 41 पद

आयु सीमा: 1 जनवरी 2025 तक 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि मध्य प्रदेश सरकार के मानदंडों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र सीमा में छूट भी दी जाएगी।

योग्यता: फार्मेसी, ओटी टेक्नोलॉजी, फिजियोथेरेपी, ऑप्टोमेट्री या संबंधित पैरामेडिकल विषयों में डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क : जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 500 रुपये , अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांगजन उम्मीदवार जो मध्य प्रदेश के मूल निवासी हैं, उनके लिए शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है।

चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा । परीक्षा में सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों के नाम सफल उम्मीदवारों की लिस्ट में शामिल किए जाएंगे, जिन्होंने निर्धारित कुल अंकों में से न्यूनतम अंक प्राप्त किए हैं।परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामान्य अभिरुचि आदि विषय से 100 अंकों के बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।उम्मीदवारों का चयन आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए तैयार की गई लिस्ट से ‘मेरिट’ के आधार पर किया जाएगा।

कब होगी परीक्षा: परीक्षा का आयोजन 27 सितंबर 2025 को दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी।

MP Paramedical Recruitment: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर MP Paramedical Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर भविष्य में संदर्भों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

https://esb.mponline.gov.in/Portal/Examinations/Vyapam/examsList.aspx

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews