MPPEB MPESB : स्वास्थ्य विभाग में होगी 3323 पदों पर नियुक्ति, 29 फरवरी को मिलेंगे ज्वाइनिंग लेटर, मेडिकल-दस्तावेज परीक्षण पर अपडेट

MPPEB MPESB : स्वास्थ्य विभाग में होगी 3323 पदों पर नियुक्ति, 29 फरवरी को मिलेंगे ज्वाइनिंग लेटर, मेडिकल-दस्तावेज परीक्षण पर अपडेट

MPPEB MPESB Recruitment 2024 : मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी है। स्वास्थ्य विभाग में 3 हज़ार 323 पदों में नियुक्तियां की जाएंगी, ताकी उम्मीदवारों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।साथ ही मेडिकल और दस्तावेजों के परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालयों में विशेष कैम्प लगाए जाएंगे।आयुक्त स्वास्थ्य डॉ सुदाम खाड़े ने बताया कि जिला अस्पतालों में प्रातः 9 से शाम 5 बजे तक विशेष शिविर लगाये जायेंगे।

कर्मचारी चयन मंडल ने 12 फरवरी को घोषित किए थे परिणाम

दरअसल, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा 12 फरवरी को घोषित परिणाम के अनुक्रम में स्वास्थ्य विभाग में 3 हज़ार 323 पदों पर नियुक्ति की जा रही है। इनमें एएनएम के 2 हज़ार 576, रेडियोग्राफर तृतीय श्रेणी के 104, प्रयोगशाला तकनीशियन के 228, फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के 415 पद शामिल हैं। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने निर्देश दिए हैं कि कि स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के परीक्षण एवं मेडिकल जांच में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। सभी संबंधित अधिकारी संवेदनशीलता से कर्तव्यों का निर्वहन करें।

29 फरवरी को पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सिंगल क्लिक के माध्यम से

प्रयोगशाला तकनीशियन तथा रेडियोग्राफर के नियुक्ति आदेश संभागीय क्षेत्रीय संचालक द्वारा तथा ए.एन.एम. व फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के नियुक्ति आदेश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जारी किया जाना है। भोपाल में 29 फरवरी को आयोजित समारोह में पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रेषित किये जायेंगे। इस हेतु चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का परीक्षण तथा मेडिकल कराया जाना आवश्यक होगा।

ANM-फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के लिए संभागीय मुख्यालय में लगाये जाएँगे विशेष शिविर

  • आयुक्त स्वास्थ्य डॉ सुदाम खाड़े ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों के मेडिकल तथा दस्तावेजों का परीक्षण के लिए जिला अस्पतालों में प्रातः 9 से शाम 5 बजे तक विशेष शिविर लगाये जायेंगे।
  • ए.एन.एम. उम्मीदवारों का जिला चिकित्सालयों में 22 से 26 फरवरी, फार्मासिस्ट ग्रेड-2 का जिला चिकित्सालयों में 23 से 25 फरवरी, रेडियोग्राफर उम्मीदवारों का संभागीय मुख्यालय के जिला चिकित्सालय में 24 फरवरी को और प्रयोगशाला तकनीशियन का संभागीय मुख्यालय के जिला चिकित्सालय में 25 फरवरी को मेडिकल जाँच और दस्तावेजों का परीक्षण किया जाएगा।
  • जिला चिकित्सालयों में मेडिकल जांच की जिम्मेदारी समस्त सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक की होगी। क्षेत्रीय संचालक, स्वास्थ्य तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दस्तावेजों की जांच के लिए समुचित अमले की व्यवस्था करेंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews