MPPSC 2019: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, डेंटल सर्जन परीक्षा के कट ऑफ मार्क्स घोषित, देखें यहां

MPPSC Exam 2025

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एमपीपीएससी उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने दंत शल्य चिकित्सक परीक्षा -2019 (Dental Surgeon Examination 2019) के लिए अंतिम कट ऑफ मार्क्स जारी कर दिए हैं।अनाराक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवारों (WUNR) के लिए कट ऑफ मार्क्स 271 जबकि ओबीसी वर्ग की महिला उम्मीदवारों (WOBC) के लिए कट ऑफ मार्क्स 201 निर्धारित किए गए हैं।

यह भी पढ़े.. MPPEB: उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर, 6 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन, अक्टूबर में परीक्षा, जानें डिटेल्स

नोटिफिकेशन के अनुसार, विज्ञापित पद का नाम दंत चिकित्सक (Dental Surgeon) है एवं विभाग का नाम मध्य प्रदेश कर्मचारी राज्य बीमा सेवा, श्रम विभाग, मंत्रालय मध्यप्रदेश शासन है। अनारक्षित वर्ग( UNR) के उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ मार्क्स 286 हैं, जबकि ओबीसी वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ मार्क्स 253 है।

यह भी पढ़े.. बाढ़ की चपेट में MP, CM ने कलेक्टरों-मंत्रियों को दिए ये निर्देश, बोले-मैं भी रेस्क्यू का जायजा लेने जाऊंगा

बता दे कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एमपीपीएससी डेंटल सर्जन परीक्षा 2019 5 सितंबर, 2021 को आयोजित की थी।इसके तहत केवल दो रिक्तियां भरी जानी हैं। दो उम्मीदवारों का अंतिम रूप से चयन कर लिया गया है और आयोग द्वारा वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर सूची जारी कर दी गई है। चयनित उम्मीदवारों की सूची लिंक अब उपलब्ध है। कट ऑफ अंक भी श्रेणीवार जारी किए गए हैं।

ऐसे करें चेक

  • एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट- mppsc.mp.gov.in पर जाएं
  • इसके बाद व्हाट्स न्यू सेक्शन पर क्लिक करें
  • एमपीपीएससी डेंटल सर्जन परीक्षा 2019 कट ऑफ लिस्ट, चयनित सूची और प्राप्त अंक सूची का लिंक स्क्रीन पर दिखाया जाएगा।
  • प्रत्येक लिंक पर क्लिक करें और यह स्क्रीन पर प्रदर्शित होगासूचियां डाउनलोड करें और एक प्रति रखें।
  • चयनित उम्मीदवारों को जल्द ही आगे की प्रक्रिया के बारे में सूचित किया जाएगा। अधिक अपडेट के लिए एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in चेक करते रहें

http://mppsc.mp.gov.in/uploads/files/Cut_Off_Marks.pdf

http://mppsc.mp.gov.in/uploads/files/Obtained_marks.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews