MPPSC 2020: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, इंटरव्यू की सूचना जारी, इन पदों पर होगी भर्ती, जानें अपडेट

MPPSC Recruitment 2023

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (Madhya Pradesh Public Service Commission) के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर हैं।आयोग ने स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एग्जामिनेशन 2020 (MPPSC State Engineering Services Exam 2020) के तहत असिस्टेंट इंजीनियर एवं असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर पोस्ट के लिए इंटरव्यू के संबंध में नोटिस जारी कर दिया गया है।उम्मीदवार साक्षात्कार पत्र आयोग की अधिकारिक वेबसाइट www.mppsc.mp.gov.in से दिनांक 09.08.2022 से डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़े.. Gold Silver Rate : सोना महंगा, चांदी भी महंगी, कीमतें देखने के बाद ही खरीदें

आयोग द्वारा विज्ञापन क्र. 05 / 2020 दिनांक 29.12.2020 एवं शुद्धिपत्रादि के अंतर्गत मध्य प्रदेश शासन के विभिन्न विभाग हेतु राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2020 के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु – विज्ञापन जारी किया गया है, जिसमें सहायक यंत्री (वि.सु.) एवं सहायक विद्युत निरीक्षक के कुल (अनुसूचित जाति -01, अन्य पिछड़ा वर्ग -01) पद विज्ञापित किए गए हैं ।सहायक यंत्री  एवं सहायक विद्युत निरीक्षक पद के साक्षात्कार आयोग कार्यालय में 17.08.2022 को आयोजित किए जाना सुनिश्चित किए गए है।

यह भी पढ़े.. Sawan Shivratri : जानें कब है सावन शिवरात्रि, बन रहा है ये खास संयोग, ये है शुभ मुहूर्त

आयोग की विज्ञप्ति क्रमांक 4386/06/2022 / चयन इन्दौर दिनांक 01.07.2022 के अंतर्गत 02 आवेदकों की साक्षात्कार की उम्मीदवारी निरस्त की गई थी। आवेदकों से प्राप्त आपत्ति अभ्यावेदन आयोग के आदेशानुसार मान्य किए जाकर साक्षात्कार की उम्मीदवारी मान्य की गई है।उपरोक्त पद हेतु आयोग द्वारा योग्य आवेदको के साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट www.mppsc.mp.gov.in से दिनांक 09.08.2022 से डाउनलोड कर सकते हैं।साक्षात्कार हेतु आमंत्रित आवेदकों को निर्देशित किया जाता है कि साक्षात्कार दिवस को प्रातः 10:00 बजे आयोग कार्यालय में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज कराना सुनिश्चित करें। आवेदक साक्षात्कार पत्र में दर्शित शर्तो का गहनता से परीक्षण कर उसका पालन करना सुनिश्चित करें।

http://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/SES_2020_AE_ES_Interview_Schedule_Dated_19_07_2022.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews