MPPSC 2022: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, सितंबर में होने वाली ये परीक्षा स्थगित, जानें नई डेट पर अपडेट

MPPSC

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मप्र लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission) के उम्मीदवारों के लिए ताजा अपडेट है। आयोग (MPPSC) ने 24 सितंबर को हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट के लिए असिस्टेंट रजिस्ट्रार (Assistant Registrar) के पदों पर होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। इस परीक्षा के माध्यम से 13 पदों पर भर्ती होनी थी और 25 सितंबर को इसकी परीक्षा इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जानी थी।

यह भी पढ़े.. MP Weather: 26 अगस्त को एक्टिव होगा नया सिस्टम, इन संभागों में तेज बारिश की चेतावनी, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी सहायक कुलसचिव परीक्षा 2022 स्थगन की सूचना में बताया गया है कि उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन ही सहायक कुलसचिव के कुल 13 पदों की पूर्ति के लिए परीक्षा का विज्ञापन 25 जुलाई को आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया था। यह परीक्षा ऑफलाइन पद्धति से (OMR SHEET पर आधारित) दिनांक 25 सितंबर 2022 को मध्य प्रदेश के चार संभागीय मुख्यालयों इंदौर, भोपाल, जबलपुर एवं ग्वालियर में आयोजित की जानी थी, जिसे स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा की नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट mppsc.mp.gov.in पर विजिट कर सकते है। जल्द ही इस परीक्षा की नई डेट जारी की जाएगी। इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की उम्र 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच रखी गई है और आवेदक के उम्र की गणना 1 जनवरी 2023 से की जानी है।आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय सेस्नातकोत्तर की डिग्री मांगी है और अभ्यर्थी का 55 फीसदी नंबरों के साथ पास अनिवार्य किया गया है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को जल्द मिलेगी गुड न्यूज! 18 महीने का डीए एरियर पर आया ताजा अपडेट, जानें कब खाते में आएंगे 1.50 लाख?

इन पदों पर आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। लिखित परीक्षा के लिए आवेदकों को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 15600 से 39100 रूपये+5400 ग्रेड पे सहित समय-समय पर प्रसारित आदेश के अनुसार महंगाई भत्ता और अन्य भत्ता उपलब्ध होगा।

http://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/AR_2022_Info_Postponement_Dated_24_08_2022.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews