MPPSC 2022: उम्मीदवारों के लिए ताजा अपडेट, इंटरव्यू कॉल लेटर जारी, 153 पदों पर होगी भर्ती

MPPSC Exam 2025

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission) के लिए जरूरी खबर है। आयोग ने स्त्री रोग विशेषज्ञ (gynecology specialist ) के लिए 153 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू कॉल लेटर जारी कर दिया है।

यह भी पढ़े..MPESB MPPEB: उम्मीदवारों के लिए ताजा अपडेट, इन परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी, विभिन्न पदों पर होगी भर्ती, जानें नियम

इसके तहत साक्षात्कार दिनांक 23 नवंबर 2022 से दिनांक 25 नवंबर 2022 तक आयोजित किए जाना है। इन पदों के योग्य आवेदक अपने साक्षात्कार पत्र (Interview Call Letter) मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट से दिनांक 10 नवंबर 2022 से डाउनलोड कर सकते हैं। साक्षात्कार के लिए आमंत्रित आवेदकों को निर्देशित किया गया है कि साक्षात्कार के दिन प्रातः 10:00 बजे मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग कार्यालय में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं एवं साक्षात्कार पत्र में दर्शित शर्तों का गहनता से परीक्षण कर उसका पालन करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़े…Government Job 2022 : यहाँ 06 पदों पर निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता, 30 नवंबर से पहले करें आवेदन

गौरतलब है कि लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मध्य प्रदेश शासन के अंतर्गत स्त्री रोग विशेषज्ञ के कुल 153 पदों की पूर्ति के लिए दिनांक 20 जुलाई 2022 को विज्ञापन जारी किया गया था। परीक्षा में इस परीक्षा में पाए गए आवेदकों को साक्षात्कार आयोजन की सूचना दी गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews