MPPSC 2023 : उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर , 9 अगस्त से राज्य सेवा परीक्षा 2019 के लिए साक्षात्कार, बढ़ाई गई आवेदन की तारीख, 603 पदों पर होगी भर्ती मिले वाला

MPPSC Exam 2025

MPPSC Recruitment 2023, MPPSC 2023 : एमपीपीएससी के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। विभिन्न पदों पर निकली भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इन पदों पर भर्ती सहित त्रुटि सुधार के लिए 2 नवंबर 2023 दोपहर 12:00 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही राज्य सेवा परीक्षा 2019 को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई थी। जिसमें लोक सेवा आयोग द्वारा इंटरव्यू की तारीख की घोषणा कर दी गई है। वही सर्वोच्च न्यायालय से छात्रों को स्टे नहीं दिया गया है।

मध्यप्रदेश राज्य सेवा परीक्षा 2019 की प्रक्रिया के मामले में कई विसंगति देखने को मिली थी। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। यहीं याचिका पर छात्रों को राहत नहीं मिली है। स्पष्ट आदेश देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि प्रक्रिया अंतिम निर्णय के अधीन ही रहेगी। किसी भी तरह के स्टे का कोई आधार नहीं बनता है। इसके साथ ही मंगलवार को सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सेवा परीक्षा 2019 के इंटरव्यू की तारीख की घोषणा कर दी है। 9 अगस्त को अभ्यर्थियों के इंटरव्यू करवाए जाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

इससे पहले याचिकाकर्ता की तरफ से वकीलों ने कोर्ट में दलील दी थी कि पीएससी में राज्य सेवा परीक्षा में सिविल सर्विस नियम 2015 का सीधा उल्लंघन है। परीक्षा प्रक्रिया में मेंस और नॉर्मलाइजेशन का प्रावधान ही नहीं है। एक्शन के लिए दो अलग-अलग परीक्षाएं न्याय उचित नहीं है। दीपेंद्र यादव की तरफ से याचिका दायर करते हुए अंतरिम राहत के तौर पर प्रक्रिया पर रोक लगाने का निवेदन किया गया था। वही SC ने याचिका के सभी बिंदुओं पर सुनवाई की और मध्यप्रदेश शासन सहित एमपीपीएससी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।

MPPSC 2019 : 9 अगस्त से इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी होगी

सुनवाई में अदालत द्वारा अपना जवाब पेश किया गया हैं। जिसमें कहा गया कि 4 साल से एमपीपीएससी 2019 की प्रक्रिया लंबित है। 2019 की परीक्षा की प्रक्रिया सबसे ज्यादा विवादित रही है। इसके लिए 571 पदों पर मुख्य परीक्षा के नतीजे में दो बार बदलाव किया गया है। पहले इंटरव्यू की प्रक्रिया तक पहुंचने के बाद सिविल सर्विस नियम 2015 का उल्लंघन होने पर हाईकोर्ट के आदेश पर रिजल्ट घोषित कर दिया गया था। दोबारा मुख्य परीक्षा की घोषणा की गई।  बाद में उम्मीदवार कोर्ट पहुंचे तो HC ने आदेश जारी कर दिया। जिसके बाद रिजल्ट में बदलाव किया गया था। वही 571 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए 9 अगस्त से इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी होगी।

सहायक प्राध्यापक-क्रीड़ा अधिकारी : ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि में संशोधन

सहायक प्राध्यापक, क्रीड़ा अधिकारी के विभिन्न विज्ञापनों के संबंध में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि में संशोधन किया गया है। दरअसल कुल 38 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया में सुधार किया गया। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2023 दोपहर 12:00 बजे निर्धारित की गई है। वहीं आवेदन में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि 2 नवंबर 2023 के दोपहर 12:00 बजे तक किए जा सकेंगे।

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”489948″ /]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews