MPPSC 2023 : उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर 260 पदों पर भर्ती, महत्वपूर्ण विज्ञप्ति जारी, 10 दिन में पूरा करें कार्य

MPPSC Exam 2025

MPPSC 2023, MPPSC Recruitment : एमपीपीएससी के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। आयोजित परीक्षा के परीक्षा परिणाम 9 महीने बाद फरवरी महीने में घोषित किए गए थे। जिसके बाद उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का कार्य पूरा करना था। हालांकि कुछ उम्मीदवारों द्वारा कार्य को पूरा नहीं किया गया, जिस पर अब एमपीपीएससी की तरफ से महत्वपूर्ण विज्ञप्ति जारी की गई है।

भर्ती प्रक्रिया आयोजित

एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा 2020 के लिए कुल 260 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई थी। इसके लिए मेंस की परीक्षा 24 अप्रैल से 29 अप्रैल 2022 के बीच आयोजित की गई थी। 9 महीने बाद राज्य सेवा परीक्षा 2020 के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं।

उम्मीदवारों की सूची जारी

फरवरी महीने में रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा किया जाना था। जिसके लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी। हालांकि इंदौर मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा में निरस्त किए गए उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है।

यह है कारण

एमपी लोक सेवा आयोग द्वारा जारी उम्मीदवारों की लिस्ट में 4 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने मुख्य परीक्षा पास करने के बाद वेरिफिकेशन के लिए अपने डॉक्यूमेंट नहीं भेजे हैं जबकि तीन ऐसे उम्मीदवार हैं जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा पास करने के बाद वेरिफिकेशन के लिए अपने दस्तावेज नहीं भेजे हैं। ऐसे में सात उम्मीदवारों की उम्मीदवारी को निरस्त कर दिया गया है।

इनकी उम्मीदवारी निरस्त

जिन उम्मीदवारों की उम्मीदवारी को निरस्त किया गया। उसमें दीपेश दांगी के अलावा पिंकी द्वार,विजय मंडलोई, प्रज्ञा मिश्रा, अभिलाषा सिंह, अतुल जाट और सुनील सिंगुने शामिल है।

10 दिन के भीतर करें अभ्यावेदन प्रस्तुत

एमपीपीएससी ने अपनी विज्ञप्ति में कहा है कि इन सभी उम्मीदवार की उम्मीदवारी निर्धारित तिथि उपस्थित न होने के कारण निरस्त की गई है। यदि इस मामले में कोई उम्मीदवार अभ्यावेदन प्रस्तुत करना चाहता है तो 17 अप्रैल से 10 दिन के भीतर वह अभ्यावेदन प्रस्तुत कर सकता है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews