MPPSC 2023 :उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश सहित परीक्षा योजना-सिलेबस जारी, 800 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

MPPSC Exam 2025

MPPSC 2023, MPPSC Notification : एमपीपीएससी के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। दरअसल राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2021 के लिए महत्वपूर्ण दिशानिर्देश आयोग की तरफ से जारी किए गए हैं। राज्य सेवा परीक्षा के जरिए 346 सीटों को भरा जाना है।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से परीक्षा के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। विभिन्न पदों पर होने वाली भर्ती के लिए छात्रों को इन दिशा निर्देश का पालन करना होगा। परीक्षा का आयोजन 17 से 22 जुलाई तक किया जाना है।

दिशा निर्देश

  • ऑनलाइन प्रवेश पत्र की प्रति लाना अनिवार्य है।
  • अभ्यर्थी द्वारा प्रवेश पत्र में किसी प्रकार का परिवर्तन करना अपराध की श्रेणी में आएगा
  • परीक्षा में केवल नीली और काली स्याही वाले पेन का उपयोग किया जाना चाहिए
  • परीक्षार्थी प्रश्न उत्तर पुस्तिका में छपी लाइन के अंदर ही निर्धारित शब्द सीमा में उत्तर लिखिए, बाहर उत्तर लिखना वर्जित है
  • अभ्यर्थी अपनी प्रश्न उत्तर पुस्तिका परीक्षा कक्ष में वीक्षक के हाथ में ही सौंपने के बाद उनकी अनुमति के बाद परीक्षा कक्षा छोड़ें।
  • परीक्षा कक्ष में चेहरे को ढक करो जूते पहनकर प्रवेश करना वर्जित है। चप्पल सैंडल पहने होने पर प्रवेश दिया जाएगा।

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”486127″ /]

स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा 2022 के लिए परीक्षा प्लान और सिलेबस जारी

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा 2022 के लिए परीक्षा प्लान और सिलेबस जारी कर दिया गया है उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। कुल 466 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए परीक्षा प्लान और सिलेबस जारी किया गया है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी परीक्षा योजना के अनुसार परीक्षा 500 अंकों की होगी।

शासकीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के सामान्य ज्ञान सहित कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज के पेपर 150 नंबर होंगे। इसके अलावा इंजीनियरिंग विषय के पेपर 300 नंबर के होंगे। परीक्षा सॉल्व करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। वहीं प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित किए गए हैं। अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा योजना और सिलेबस पढ़ना अनिवार्य है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यहां लिंक उपलब्ध कराई जा रही है। उम्मीदवार इस लिंक पर क्लिक करके परीक्षा योजना तक पहुंच सकते हैं।

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”486126″ /]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews