MPPSC 2023 : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, विज्ञप्ति जारी, उम्मीदवारी निरस्त, परीक्षा पर अपडेट, 300 से अधिक पदों पर होनी है भर्ती

MPPSC Exam 2025

MPPSC 2023 : एमपीपीएससी के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। दरअसल परीक्षाओं को लेकर आयोग द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी प्रेषित की गई है। इसके लिए विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। परीक्षार्थी विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वही उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यहां लिंक भी उपलब्ध कराई जा रही है।

राज्य पात्रता परीक्षा के तीन विषय में जोड़े गए नवीन विषय 

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा राज्य पात्रता परीक्षा के तीन विषय में स्नातकोत्तर के नवीन विषय को जोड़ने और विषयों के लिए ऑनलाइन आवेदन की सूचना जारी की गई है। एमपी सेट 2022 की परीक्षा में संगीत, इलेक्ट्रॉनिक साइंस, मैथमेटिक्स साइंस, इलेक्ट्रॉनिक और सांख्यिकी विषयों को जोड़ा गया है। इन विषयों के लिए उम्मीदवार 19 से 5 जून तक आवेदन कर सकेंगे जबकि त्रुटि सुधार की अवधि 20 मई से 6 जून निर्धारित की गई है।

शल्यक्रिया विशेषज्ञ भर्ती प्रक्रिया

इतना ही नहीं मध्यप्रदेश शासन द्वारा शल्यक्रिया विशेषज्ञ भर्ती प्रक्रिया के लिए भी आवेदन की मांग की गई थी। 17 अगस्त 2022 और समय-समय पर शुद्धि पत्र के माध्यम से जारी हुए भर्ती परीक्षा के लिए कुल 159 पदों पर भर्ती की जा रही है। मुख्य भाग से 87% यानी 138 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी। जिसमें कुछ उम्मीदवारों की उम्मीदवारी को निरस्त किया गया है।

13 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी निरस्त कर दी गई है। यदि कोई उम्मीदवार निरस्तीकरण की प्रक्रिया को चुनौती देना चाहता है तो वह 10 दिन के भीतर अपने अभ्यावेदन आयोग के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके लिए लिंक उपलब्ध कराई जा रही है।

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”463561″ /]

शिशु रोग विशेषज्ञ के पदों पर भर्ती प्रक्रिया

वही शिशु रोग विशेषज्ञ के पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई थी। 17 अगस्त 2022 को समय-समय पर जारी हुए शुद्धि पत्र के माध्यम से लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा कुल 128 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। जिसके लिए एमपी पीएससी द्वारा भर्ती की जा रही थी।

वही कुल 87 पदों पर सफल उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी। 111 पदों पर होने वाली भर्ती में अब कुछ उम्मीदवारों की उम्मीदवारी को निरस्त कर दिया गया है। 24 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी निरस्त की गई है। यदि कोई उम्मीदवार निरस्तीकरण कोई प्रक्रिया को चुनौती देना चाहते हैं तो 10 दिन के भीतर अभ्यावेदन एमपीपीएससी आयोग के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके लिए लिंक उपलब्ध कराई जा रही है। अभ्यावेदन प्रस्तुत करने से पहले लिंक को ध्यान से पढ़ें।

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”463560″ /]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews