
MPPSC Recruitment 2023 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। एमपीपीएससी इंदौर द्वारा क्रीडा अधिकारी, ग्रंथपाल और कराधान सहायक भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम एवं परीक्षा योजना जारी कर दी गई है।उम्मीदवार इन तीनों परीक्षाओं की जानकारी ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट कर देख सकते है। इसके अलावा राज्य सेवा परीक्षा 2022 में भी रिक्त पदों की संख्या में वृद्धि की गई है।
परीक्षा कार्ययोजना
इन परीक्षाओं का आयोजन दो सत्रों में होगा और दोनों भाषाओं में प्रश्नपत्र जारी होंगे।वही साक्षात्कार भी 100 अंकों का होगा। इन परीक्षाओं के तहत करीब 500 पदों की भर्ती की जाएगी। वही मध्य प्रदेश पीएससी द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2022 के लिए शुद्धि पत्र जारी किया है जिसमें श्रम पदाधिकारी मुख्य निरीक्षक के रिक्त पदों में संशोधन किया गया है।
SSE पद वृद्धि
आयोग के इस संशोधन के बाद राज्य सेवा परीक्षा 2022 के लिए पदों की संख्या 457 हो गई है।विज्ञापन की अन्य शर्ते पहले की तरह ही रहेंगी।वही वेतनमान 15000 से 40000 के बीच होगी, भत्ते भी जु़ड़ेंगे। अधिक जानकारी के लिए कैंडीडेट्स ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं अथवा यहां उपलब्ध डायरेक्ट लिंक का उपयोग भी कर सकते हैं।
Link
https://mppsc.mp.gov.in/uploads/files/Sport_Officer_Exam_2022_Exam_Plan_and_Syllabus.pdf
https://mppsc.mp.gov.in/uploads/files/Librarian_Exam_2022_Exam_Plan_and_Syllabus.pdf
https://mppsc.mp.gov.in/uploads/files/Taxation_Assistant_Exam_2022_-_Exam_Plan_and_Syllabus1.pdf
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

