MPPSC : उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, प्राविधिक उत्तर कुंजी-शुद्धि पत्र जारी,SSE मुख्य परीक्षा पर अपडेट, विभिन्न पदों पर होगी भर्ती

MPPSC

MPPSC 2023 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। राज्यसेवा मुख्य परीक्षा 2021 ,कंप्यूटर प्रोग्रामर परीक्षा 2021 और डेंटल सर्जन भर्ती परीक्षा 2022 पर ताजा अपडेट है। आयोग ने राज्यसेवा मुख्य परीक्षा 2021 के लिए समय सारणी घोषित कर दी गई है।वही कंप्यूटर प्रोग्रामर परीक्षा 2021 की प्राविधिक उत्तर कुंजी भी जारी कर दी गई। इसके अलावा डेंटल सर्जन भर्ती परीक्षा 2022 के पदों के प्राविधिक अंतिम चयन परिणाम घोषित करने के संबंध में शुद्धि पत्र जारी किया गया है।

राज्यसेवा मुख्य परीक्षा 2021

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार, राज्यसेवा मुख्य परीक्षा 2021 की ऑनलाइन आवेदन दिनांक 30 मई 2023 से शुरू होंगे, ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट 26 जून 2023 ,प्रवेश पत्र यानी एडमिट कार्ड की उपलब्धता दिनांक 10 जुलाई 2023 और परीक्षा दिनांक 17 जुलाई 2023 से प्रारंभ होगी। परीक्षा केंद्र इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, रतलाम, सतना, सागर, शहडोल तथा बड़वानी में निर्धारित किए गए हैं।

कंप्यूटर प्रोग्रामर परीक्षा 2021

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा आज कंप्यूटर प्रोग्रामर परीक्षा 2021 की प्राविधिक उत्तर कुंजी जारी कर दी गई। यदि किसी उम्मीदवार प्रश्न अथवा उत्तर के संबंध में कोई आपत्ति है तो वह 7 दिवस के भीतर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्राविधिक उत्तर कुंजी के लिए कृपया ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें अथवा नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें।

दंत शल्य चिकित्सक परीक्षा 2022

एमपी लोक सेवा आयोग द्वारा दंत शल्य चिकित्सक परीक्षा 2022 के पदों के प्रावधान अंतिम चयन परिणाम घोषित करने के विषय में शुद्धि पत्र जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा जो वैकेंसी आउट की गई थी, सामान्य प्रशासन विभाग के नवीन दिशानिर्देशों के कारण उन्हें दो भागों में बांट दिया गया है। सभी उम्मीदवारों को इंटरव्यू देने का मौका मिलेगा परंतु अंतिम चयन परिणाम दो भागों में जारी होगा। शुद्धि पत्र का अवलोकन करने के लिए कृपया ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें अथवा नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें।

MPPSC Link Here

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/files/Provisional_Answer_Key_Computer_Programmer_Examination_2021_dated_02_05_2023.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Corrigendum_Regarding_Dental_Surgeon_Examination_2022_Dated_02_05_2023.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Vigyapti_No_01_Main_Exam_2021_Dated_02_05_2023.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews