MPPSC 2023 : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, इंटरव्यू की तिथि घोषित, SSE 2019 के इंटरव्यू पर अपडेट, SET 2022 के लिए महत्वपूर्ण विज्ञप्ति, 600 पदों पर होनी है भर्ती

MPPSC Exam 2025

MPPSC 2023, MPPSC Recruitment : एमपीपीएससी के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। विभिन्न परीक्षाओं में भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। SET 2022 सहित अन्य परीक्षाओं के लिए विशेष दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं, जो उम्मीदवारों के लिए जानना बेहद आवश्यक है।

SET- 2022 के लिए विशेष दिशा निर्देश जारी

सेट 2022 की परीक्षा के लिए विषय गणितीय विज्ञान कोड 20 के संबंध में विशेष दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत मैथमेटिकल साइंस के पाठ्यक्रम 1 से 4 इकाई में विभाजित है यूजीसी नेट के पाठ्यक्रम के निर्देश अनुसार परीक्षार्थियों के लिए कल प्रश्न की संख्या सहित भाग निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यहां विज्ञप्ति उपलब्ध कराई जा रही है।

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”496433″ /]

राज्य सेवा परीक्षा 2019 के पद पर इंटरव्यू की उम्मीदवारी निरस्त 

राज्य सेवा परीक्षा 2019 के पद पर इंटरव्यू की उम्मीदवारी निरस्त किए जाने को लेकर आवेदकों से प्राप्त आपत्ति अभ्यावेदन का निराकरण किया गया इसके लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। जारी विज्ञप्ति के तहत आपत्ति अभ्यावेदन की मांग पर 3 आवेदकों द्वारा पति अभ्यावेदन आयोग के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। हालांकि इसका निराकरण किया गया और तीनों उम्मीदवारों की उम्मीदवारी निरस्त ही रहेगी। इसके लिए कुल 571 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है।

9 अगस्त से साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू

बता दें कि 571 घोषित पदों पर 1983 उम्मीदवार साक्षात्कार में शामिल होंगे। 9 अगस्त से साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आरक्षण लंबित होने के कारण मुख्य भाग में 1460 और प्राविधिक भाग में 523 उम्मीदवार शामिल है। वही प्रक्रिया 9 अगस्त से शुरू से शुरू होकर 19 अक्टूबर तक जारी रहेगी। प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे आयोग कार्यालय में इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। 18 से 20 उम्मीदवारों के साक्षात्कार किए जाने हैं। हाई कोर्ट के निर्देश पर इंटरव्यू प्रक्रिया आयोजित की जा रही है।

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”496434″ /]

यूनानी चिकित्सा अधिकारी के पद पर साक्षात्कार की तिथि घोषित 

इधर यूनानी चिकित्सा अधिकारी के पद पर साक्षात्कार आयोजित संबंधित सूचना जारी की गई है। कुल 28 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। जिनमें मुख्य भाग 87% यानी 25 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी जबकि प्राविधिक भाग 3 पद शामिल किए गए हैं।

यूनानी चिकित्सा अधिकारी पद पर इंटरव्यू आयोग कार्यालय में 1 सितंबर 2023 शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए एडमिट कार्ड 24 अगस्त से ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड किया जा सकेगा। इंटरव्यू के दिन सुबह 9:00 बजे आयोग कार्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”496435″ /]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews