
mppsc
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। MPPSC Exam 2022. मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission) के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। आयोग द्वारा आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं यूनानी चिकित्सा अधिकारी परीक्षा 2021 के लिए शुद्धि पत्र जारी कर दिया है।इसके तहत इन परीक्षाओं के लिए शनिवार 28 मई 2022 से एक बार फिर ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे,जिसकी लास्ट डेट 6 जून तक निर्धारित की गई है।
यह भी पढ़े..आज MP आएंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, हेल्थ प्रोजेक्ट्स का करेंगे भूमिपूजन, इन जिलों को होगा लाभ
आवेदन में संशोधन की सुविधा भी उपरोक्त 10 दिवस की अवधि के भीतर ही रहेगी। इन परीक्षाओं से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारी आयोग ने अपनी वेबसाइट https://mppsc.mp.gov.in पर अपलोड की है।EWS श्रेणी के आवेदकों के लिए पांच वर्ष की छूट सभी प्रकार की भर्तियों में मान्य रहेंगी। आपको बता दें कि अदालत के अंतरिम आदेश के तहत यह निर्णय लिया गया है। 28 मई से 6 जून तक आवेदन करने की सुविधा प्रदान की गई है। ताकि सभी आवेदन करने में कोई भी कैंडिडेट वंचित न रह सकें।
खास बात ये है कि जबलपुर हाईकोर्ट के आदेश के बाद रोजगार कार्यालय में पंजीयन की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है और उम्मीदवारों को आवेदन के लिए एक बार फिर मौका दिया गया है। ध्यान रहे मध्यप्रदेश के मूल निवासियों को आवेदन के समय रोजगार रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होगी परंतु इंटरव्यू के समय रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। यह भी स्पष्ट कर दिया गया कि परीक्षाओं में बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों को मौका दिया जायेंगा।
यह भी पढ़े..CM RISE SCHOOL: उप प्राचार्य के लिए चयनित शिक्षकों की पदस्थापना सूची जारी, देखें यहां
उच्च न्यायालय द्वारा पारित अंतरिम आदेश के अनुपालन में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के समान आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यार्थियों को अधिकतम सीमा में छूट होगी किन्तु किसी भी स्थिति में अधिकतम आयु सीमा गणना तिथि 01.01.2022 को 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी।ऐसी में जो अभ्यार्थी मध्य प्रदेश के मूल निवासी नहीं है या फिर है, एमपीपीएससी की वेबसाइट www.mponline.gov.in, www.mppsc.mp.gov.in पर जाकर दिनांक 06.08.2022 तक आवेदन कर सकते है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

