MPPSC Assistant Professor: 2 अगस्त को दूसरे चरण की परीक्षा, 6 विषयों के लिए 417 पदों पर होना है भर्ती, जानें अन्य डिटेल्स

MPPSC Assistant Professor: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा-2025 का दूसरा चरण दो अगस्त को आयोजित करेगा। इसमें छह विषयों के लिए 417 पदों पर भर्ती की जाएगी।
MPPSC Recruitment

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा-2025 का दूसरा चरण 2 अगस्त 2026 को आयोजित होगा। यह परीक्षा भोपाल और इंदौर के 45 से अधिक केंद्रों पर 6 विषयों के लिए होगी, जिसमें 20 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे।

राज्य से बाहर के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र इंदौर रखा गया है।  इस परीक्षा के माध्यम से 417 पदों को भरा जाना है। आयोग द्वारा एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट (mppsc.mp.gov.in) पर जारी किए जा चुके हैं।  ​अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड, मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड) और पारदर्शी बॉलपॉइंट पेन साथ ले जाना अनिवार्य है।

बता दें कि पहले चरण की परीक्षा 12 जुलाई को आयोजित की जा चुकी है। दूसरे चरण में रविवार को हिन्दी, अंग्रेजी, वाणिज्य, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र और अर्थशास्त्र के लिए परीक्षा होगी। ​इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण में साक्षात्कार (Interview) और दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए बुलाया जाएगा।

पदों का विवरण (कुल पद 417)

  • हिंदी 57
  • राजनीति शास्त्र 73
  • अर्थशास्त्र 72
  • समाजशास्त्र 71
  • वाणिज्य 88
  • अंग्रेजी 56

परीक्षा का शेड्यूल और समय

  • ​प्रथम प्रश्न पत्र (सामान्य अध्ययन – MP/GK): सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक
  • ​द्वितीय प्रश्न पत्र (मुख्य विषय): दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक
  • परीक्षा केंद्र: 45 मिनट पहले केंद्र पहुंचना होगा।

MPPSC LINK

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews