MPPSC: असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2017 पर अपडेट, संशोधित पुनरीक्षित चयन सूची जारी, जानें डिटेल्स

MPPSC Recruitment 2023

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission) के उम्मीदवारों के लिए ताजा अपडेट है। आयोग इंदौर द्वारा मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2017 (assistant professor examination 2017) की हिन्दी की संशोधित पुनरीक्षित चयन सूची (revised selection list of hindi ) को जारी कर दिया गया है।उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते है।

यह भी पढ़े.. MPPSC: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, इन पदों पर निकली भर्ती, 11 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन, जाने आयु-पात्रता

दरअसल, मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के फैसले के परिपालन में आयोग द्वारा सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2017 की संशोधित चयन सूची जारी की जा रही हैं। इसी क्रम में हिन्दी विषय की संशोधित चयन सूची जारी की गई है।इससे पहले दर्शनशास्त्र, चित्रकला, मनोविज्ञान,भूगोल एवं संस्कृत के बाद अब वनस्पति शास्त्र और रसायन शास्त्र की सूचि जारी की गई थी, इसके साथ ही एमपीपीएससी द्वारा जारी अंतिम पुनरीक्षित चयन सूची दिनांक 4 सितंबर 2019 निरस्त हो गई है।इसकी लिस्ट नीचे दी गई है, उम्मीदवार लिंक पर क्लिक कर सारी जानकारी ले सकते है।

जारी आदेशानुसार, यह चयन सूची पत्र क्रमांक 4089 द्वारा दिनांक 28 जून 2022 को जारी की गई है। उल्लेखनीय है कि इस संशोधित सूची का प्रकाशन पांचवी बार किया जा रहा है। सनद रहे कि इस सूचि का प्रकाशन माननीय उच्च न्यायालय ,जबलपुर द्वारा निर्मित याचिका डबल्यू. पी.-19393 /2019 में पारित निर्णय दिनांक 29 अप्रैल 2020 याचिका क्रमांक 538/2021 में पारित निर्णय दिनांक 1 सितंबर 2021 एवं माननीय उच्च न्यायालय द्वारा निर्मित सिविल अपील क्रमांक 7781 दिनांक 16 दिसंबर 2021 के परिपालन में किया गया है।

यह भी पढ़े.. MPPSC 2020: उम्मीदवारों के लिए आखरी मौका, 111 पदों पर होनी है भर्ती, जल्द करें एप्लाई

बता दे कि सहायक प्राध्यापक (हिंदी) उच्च शिक्षा विभाग के लिए यह परीक्षा कुल 242 पदों के लिए आयोजित की गई थी। जिसमें अनारक्षित श्रेणी के लिए 58 पद, निशक्तजन श्रेणी के 32 पद विज्ञापित हैं परंतु इस श्रेणी में मध्यप्रदेश के मूल निवासी निशक्तजन श्रेणी के पर्याप्त आवेदक उपलब्ध नहीं होने के कारण कुल 10 पद खाली रह गए हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews