Hindi News

MPPSC : असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती, सैलरी 50 हजार पार, 31 अक्टूबर से आवेदन, जनवरी में परीक्षा, जानें डिटेल्स

Written by:Pooja Khodani
Published:
एमपीपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इन पदों पर आवेदन 31 अक्टूबर से शुरू होंगे और परीक्षा जनवरी 2026 में आयोजित की जाएगी।
MPPSC : असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती, सैलरी 50 हजार पार, 31 अक्टूबर से आवेदन, जनवरी में परीक्षा, जानें डिटेल्स

MPPSC Recruitment 2025: मध्य प्रदेश में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। मप्र लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए भर्ती निकाली है।आवेदन की प्रक्रिया 31 अक्टूबर से शुरू होगी और अंतिम तिथि 30 नवंबर 2025 हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। लिखित परीक्षा 4 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी । एडमिट कार्ड उम्मीदवारों को 26 दिसंबर को वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

MPPSC Assistant Professor Recruitment

कुल पद: 87 

आयु सीमा: न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। रिजर्व कैटेगरी (एससी, एसटी, ओबीसी) के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

योग्यता: संबंधित विषय में पीजी (मास्टर डिग्री) होनी चाहिए। एम.फिल या पीएचडी की डिग्री ।SLET/SET और राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) पास होना अनिवार्य है।उम्मीदवार को न्यूनतम 55% अंक प्राप्त होने चाहिए।

आवेदन शुल्क: एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 ​रुपये रहेगा। अन्य सभी उम्मीदवारों को 500 ​रुपये शुल्क जमा करना होगा।

चयन प्रक्रिया: पहले चरण में उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी। सफल उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा। दोनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों की मेरिट तैयार की जाएगी।

सैलरी: चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार द्वारा निर्धारित 57,700 रुपये प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी।

परीक्षा पैटर्न

  • पेपर 1: सामान्य ज्ञान (मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर, और बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान)
  • अंक: 200
  • अवधि: 1 घंटा
  • पेपर 2: संबंधित विषय (कंप्यूटर साइंस)
  • अंक: 600
  • अवधि: 3 घंटे
  • कुल अंक: 800
  • प्रश्नों की संख्या: 200 (50 सामान्य ज्ञान में, 150 संबंधित विषय में)
  • प्रत्येक प्रश्न का मूल्य: 4 अंक

महत्वपूर्ण तारीख

  • आवेदन प्रारंभ तिथि: 31 अक्टूबर 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 30 नवंबर 2025
  • लिखित परीक्षा तिथि: 4 जनवरी 2026
  • परीक्षा मोड: ऑफलाइन (पारंपरिक पेन-पेपर आधारित), पहला सामान्य ज्ञान (1 घंटा) और दूसरा संबंधित विषय (3 घंटे)

MPPSC : आवेदन करने की प्रक्रिया

  • उम्मीदवार mppsc.mp.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई सभी जानकारी और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद प्रिंटआउट निकाल लें।