MPPSC: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, 13 जून से शुरू होंगे आवेदन, जुलाई में होगी ये परीक्षा

MPPSC Exam 2025

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। MPPSC Exam 2022. मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission) के उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है।  राज्य वन सेवा (मुख्य) परीक्षा- 2020 (State Forest Service ( Main) Examination – 2020 ) के आवेदन सोमवार 13 जून  फिर शुरू होने जा रहे है। आयोग इंदौर ने  राज्य वन सेवा (मुख्य) परीक्षा- 2020 की सूचना जारी कर दी है।

यह भी पढे.. मध्यप्रदेश : बीजेपी ने संभागीय चयन समिति और चुनाव प्रभारियों के नामों की सूची जारी की

इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 जून 2022 से 28 जून 2022 तक किया जा सकता है।यह परीक्षा आगामी 24 जुलाई 2022 को आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार दिनांक 18 जून 2022 से दिनांक 30 जून 2022 तक किया जा सकता है। प्रत्येक त्रुटि सुधार के लिए 50 रुपए सेवा कर देय होगा ।

मध्य प्रदेश मूल निवासी अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति औ पिछड़ा वर्ग के लिए 400 रुपए और शेष अन्य के लिए 800 रुपए आवेदन शुल्क लगेगा। राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2022 ऑफलाइन पद्धति से आयोजित होगी। जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे एवं ऑफलाइन पद्धति से ओएमआर आधारित होगी।इस परीक्षा में सफल हुए आवेदक राज्य वन सेवा (मुख्य) परीक्षा 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं। जो कि इंदौर में आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़े.. MPPSC: उम्मीदवारों के लिए एक और मौका, आज से फिर शुरू होंगे इन 3 परीक्षाओं के आवेदन, ऐसे करें Apply

बता दे कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य वन सेवा परीक्षा 2020 के लिए जारी विज्ञापन क्रमांक 04/ 2020 दिनांक 28 दिसंबर 2020 के संदर्भ में आयोजित की गई प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम दिनांक 15 जनवरी 2022 को घोषित किया गया था।

परीक्षा पैटर्न

खंड अ में मध्य प्रदेश राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर का सामान्य ज्ञान तथा खंड ब में वानिकी एवं सामान्य विज्ञान से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। परीक्षा का समय दोपहर 12:00 से 3:00 बजे तक रहेगा।

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/SFS_2020_Mains_Info_dated_30_05_2022.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews