MPPSC 2023 : उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, परीक्षा परिणाम जारी, 23 जून तक पूरा करें कार्य, विभिन्न पदों पर होगी भर्ती

MPPSC Exam 2025

MPPSC 2023 : एमपीपीएससी के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। एक बार फिर से परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। उम्मीदवार इसे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यह लिंक उपलब्ध कराई जा रही है।

रिजल्ट की घोषणा

एमपीपीएससी द्वारा आयुष विभाग की होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी परीक्षा 2021 का आयोजन किया गया था। परीक्षा का आयोजन 25 सितंबर 2022 रविवार के दिन किया गया था। कुल 43 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अब रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा बताया गया कि जारी परीक्षा परिणाम में होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी परीक्षा के रिजल्ट को दो भागों में विभाजित किया गया। नियम अनुसार रिक्त पदों की संख्या के 3 गुना उम्मीदवार इंटरव्यू में बुलाए गए हैं। रिजल्ट के लिए अभिलेख प्रेषित करने हेतु निर्देश भी जारी किया गया है। उम्मीदवार निर्देश का पालन करके अभिलेख 23 जून 2023 तक मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के इंदौर के प्रति पर जमा कर सकते हैं।

यहां देखें रिजल्ट

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”468870″ /]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews