MPPSC 2023 : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, नोटिफिकेशन जारी, इस परीक्षा के परिणाम की घोषणा, 500 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, जानें अपडेट

MPPSC Exam 2025

MPPSC 2023 : एमपीपीएससी के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। 2 नवंबर दोपहर 12:00 बजे तक इसके लिए फॉर्म भरे जा सकते हैं। वहीं राज्य सेवा परीक्षा के इंटरव्यू की भी घोषणा कर दी गई है। राज्य सेवा परीक्षा 2019 के लिए 9 अगस्त को इंटरव्यू करवाने के आदेश सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए हैं। 25 जुलाई को इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की गई थी। इसके लिए 300 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

आवेदन की अंतिम तिथि में संशोधन

वहीं सहायक प्राध्यापक, ग्रंथपाल और क्रीड़ा अधिकारी के विभिन्न विज्ञापन के संबंध में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि में संशोधन किया गया है। कुल 38 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2023 दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित की गई है। आवेदन में सुधार 2 नवंबर, दोपहर 12:00 बजे तक हो सकेंगे।

कुलसचिव के पदों पर भर्ती के लिए भी रिजल्ट जारी

एमपीपीएससी द्वारा सहायक कुलसचिव के पदों पर भर्ती के लिए भी रिजल्ट जारी किया गया था। कुल 13 पदों पर होने वाली भर्ती के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यहां रिजल्ट के लिंक उपलब्ध कराई जा रही है।

एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के सिलेबस जारी

एमपीपीएससी राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2022 के लिए एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के सिलेबस जारी किए गए हैं। कुल 466 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया गया था। अब एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के लिए सिलेबस की घोषणा की गई है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यहां लिंक उपलब्ध कराई जा रही है।

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”491370″ /]

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”491371″ /]

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”491372″ /]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews