MPPSC: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, इन पदों पर निकली भर्ती, 11 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन, जाने आयु-पात्रता

MPPSC Recruitment 2023

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission) के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है।  आयोग ने सिस्टम एनालिस्ट तथा प्रोग्रामर संविदा पदों पर भर्ती के लिए जॉब नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके आवेदन की प्रक्रिया 11 जुलाई से शुरू होगी । इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर 10  अगस्त तक आवेदन कर सकते है।

यह भी पढ़े.. MPPSC 2020: उम्मीदवारों के लिए आखरी मौका, 111 पदों पर होनी है भर्ती, जल्द करें एप्लाई

एमपीपीएससी द्वारा सिस्टम एनालिस्ट तथा प्रोग्रामर के पदों की संविदा के आधार पर पूर्ति के लिए ऑनलाइन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 10 अगस्त 2022 और अभिलेखों सहित मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के कार्यालय में आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 22 अगस्त 2022 घोषित की गई है।उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 40 वर्ष। आयु की गणना की तारीख 1 जनवरी 2023।

उम्मीदवारों को आयु में छूट दी गई है। उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर पर किया जाएगा।इसकी अवधि एक 1 वर्ष निर्धारित की गई है।इसके लिए 30 हजार से 50 हजार तक होगी। उम्मीदवार एप्लाई करने से पहले नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी अच्छी से पढ़ लें।

यह भी पढे.. MP Weather: 6 वेदर सिस्टम एक्टिव, 28 से आगे बढ़ेगा मानसून, इन जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट

खास बात ये है कि इसमें मध्य प्रदेश के उम्मीदवारों को रोजगार पंजीयन अनिवार्य और बाहरी उम्मीदवारों को मुक्त रखा गया है। मध्यप्रदेश शासन की सेवा में कार्यरत शासकीय निगम मंडल उपक्रम आयोग बोर्ड विश्वविद्यालय स्वशासी संस्था के कर्मचारी तथा नगर सैनिक अभ्यर्थियों को विभाग कार्यालय द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र को मान्य किया जाएगा।

जानें प्रमुख डिटेल्स

http://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Advt_System_Analyst_Programmer_2022_Dated_27_06_2022.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews