MPPSC: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, इंटरव्यू की सूचना जारी, 37 पदों पर होनी है भर्ती, जानें डिटेल्स

MPPSC Exam 2025

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission) के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन इंदौर द्वारा सहायक संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास क्षेत्र विस्तार साक्षात्कार की सूचना जारी की गई है। इंटरव्यू की प्रक्रिया दिनांक 3 अगस्त 2022 से 5 अगस्त 2022 तक चलेगी। उम्मीदवारों को दिनांक 23 जुलाई 2022 से मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ऑफिशल वेबसाइट पर उनका इंटरव्यू लेटर प्राप्त हो जाएगा।

यह भी पढ़े.. MP: पंचायत सचिव समेत 5 निलंबित, रोजगार सहायक की सेवा समाप्त, 4 कर्मचारियों को नोटिस

आयोग द्वारा विज्ञापन क्रमांक 02/2019 दिनांक 1.11.2019 के अंतर्गत मध्य प्रदेश शासन के किसानकल्याण तथा कृषि विकास विभाग हेतु सहायक संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास क्षेत्र विस्तार) के कुल पद 37 (UNR-17, SC-05, OBC-9, EWS-4) की भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया हैं ।इन पदों के साक्षात्कार आयोग कार्यालय में 03.08.2022 से 05.08.2022 तक आयोजित किए जाना निश्चित किए गए है ।

आदेशानुसार,सहायक संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास क्षेत्र विस्तार के पदों पर भर्ती के लिए दिनांक 1 नवंबर 2019 को विज्ञापन जारी किया गया था। इंटरव्यू की प्रक्रिया दिनांक 3 अगस्त 2022 से 5 अगस्त 2022 तक चलेगी। उम्मीदवारों को दिनांक 23 जुलाई 2022 से मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ऑफिशल वेबसाइट पर उनका इंटरव्यू लेटर प्राप्त हो जाएगा। अभ्यर्थी अपना इंटरव्यू लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़े.. LIVE MP नगरीय निकाय चुनाव : सुबह 7 बजे से अंतिम चरण का मतदान शुरू, 17000 पुलिस फोर्स की तैनाती, ड्रोन से होगी निगरानी, मतदाताओं में उत्साह

प्रतिभागियों को निर्देशित किया गया है कि इंटरव्यू के दिन सुबह 10:00 बजे मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के रेजीडेंसी क्षेत्र इंदौर में स्थित कार्यालय में उपस्थित होना है। इंटरव्यू लेटर में नियम एवं शर्तों का उल्लेख किया गया है। कृपया ध्यानपूर्वक पढ़ें एवं अनिवार्य रूप से उनका पालन सुनिश्चित करें।

Link- http://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Interview_Schedule_Assistant_Director_Area_and_Extension_Dated_12_07_2022.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews