MPPSC : उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, आयोग ने जारी किया रिजल्ट, 22 पदों पर होगी भर्ती

MPPSC Exam 2025

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा सहायक संचालक (Assistant Director) संवर्ग (सामाजिक न्याय परीक्षा)  2021 से परीक्षा परिणाम (Result) घोषित कर दिए गए है। उम्मीदवार MPPSC ऑफिशल वेबसाइट (official website) पर जाकर परीक्षा परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार इंटरव्यू (interview) के लिए रिक्त पदों से 3 गुना ज्यादा और समान अंक प्राप्त हुए उम्मीदवारों को आमंत्रित किया गया है।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग में सहायक संचालक संवर्ग परीक्षा 2021 के लिए परीक्षा परिणाम की घोषणा की है। इससे पहले परीक्षा 23 जनवरी 2022 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के जरिए MPPSC श्रेणीवार 19-कुल 22 सीट पर असिस्टेंट डायरेक्टर की भर्ती करेगा।

Read More : MP School : 6वीं से 8वीं तक के छात्रों के लिए विभाग की बड़ी तैयारी, मिलेगा लाभ

रिजल्ट की घोषणा करते हुए मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने बताया कि सहायक संचालक समग्र सामाजिक न्याय परीक्षा 2021 का आयोजन 23 फरवरी 2022 को किया गया था। एक सत्र में आयोजित हुई। इस परीक्षा के लिए रिजल्ट की घोषणा की गई है। वहीं 15 दिसंबर 2020 के नियम अनारक्षित श्रेणी के पदों को 40 मान्य करते हुए परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं।

Link

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/files/Result_AD_Exam_2021_Dated_08_03_2022.pdf

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews