MPPSC : उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट, भर्ती परीक्षा के नियम-तारीखों में संशोधन, सूचना जारी, 25 मई तक करें Apply, विभिन्न पदों पर होगी भर्ती

MPPSC Exam 2025

MPPSC Recruitment 2023 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। आयोग ने प्राचार्य, उपसंचालक, सहायक संचालक तकनीकी भर्ती परीक्षा, नियम और तारीखों में संशोधन किया है। अब उम्मीदवार 25 मई तक आवेदन कर सकते है।इस साल प्रिंसिपल/डिप्टी डायरेक्टर के कुल 181 रिक्त पदों को भरा जाना है।

नियम-तारीख में संशोधन

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा मध्य प्रदेश शासन के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग अंतर्गत पदों की पूर्ति हेतु परीक्षा 2023 के लिए विज्ञापन क्रमांक 01/2023, दिनांक 13.03.2023 आयोग की ऑफिशल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जारी किया गया है। एमपीपीएससी आयोग इंदौर द्वारा आयोजित प्राचार्य वर्ग – I / उप संचालक / प्राचार्य वर्ग – II / सहायक संचालक (तकनीकी) भर्ती परीक्षा 2023 के नियम और तारीखों में संशोधन किया गया है। शैक्षणिक योग्यता से संबंधित नियम बदले गए हैं एवं ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट बढ़ा दी गई है।

जारी हुई ये सूचना

उपरोक्त विज्ञापन के अंतर्गत विज्ञापित पदों हेतु ऑनलाइन आवेदन करते समय 12वीं की अंकसूची के विवरण प्रविष्ट करने की अनिवार्यता के कारण ऐसे डिप्लोमा धारक (Diploma Holder) अभ्यर्थी जिन्होने 10वीं उत्तीर्ण करने के पश्चात सीधे डिप्लोमा पाठ्क्रम में प्रवेश लिया था उन्हें ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने में कठिनाई आ रही है। आयोग ने उक्त तथ्य का संज्ञान लिया है तथा ऑनलाइन आवेदन पत्र में 12वीं के अंकों के प्रविष्टि की अनिवार्यता समाप्त की जाती है।
वही समस्त अभ्यर्थियों हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 24.05.2023 तथा त्रुटि सुधार करने की अंतिम तिथि 26.05.2023 निर्धारित की जाती है। विज्ञापन की शेष शर्ते पूर्ववत रहेंगी।

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Technical_Education_Vigyapti_No_01_01_2022_dated_11_05_2023.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews