MPPSC 2020: उम्मीदवारों के लिए ताजा अपडेट, इस परीक्षा की Final Answer Key जारी, जल्द जारी होगा रिजल्ट

MPPSC 2023

mppsc

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission) के उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा राज्य वन सेवा (मुख्य) परीक्षा- 2020 (State Forest Service ( Main) Examination – 2020 ) की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: 24 घंटे बाद एक्टिव होगा नया सिस्टम, इन संभागों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2020 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा- 2020 के संदर्भ में अभ्यर्थियों से आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति क्रमांक 410/69/2011/प-9, दिनांक 28.07.2022 के अंतर्गत प्रावधिक उत्तर कुंजी के संदर्भ में आपत्तियां आमंत्रित की गई थी। अभ्यर्थियों से प्राप्त आपत्तियों पर विषय विशेषज्ञों की समिति द्वारा सूक्ष्म जाँच की जाकर अनुशंसित अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जा रही है।

यह अंतिम उत्तर कुंजी है, इसी के आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित होगा, इस अंतिम उत्तर कुंजी पर किसी भी प्रकार के अभ्यावेदन अब स्वीकार नहीं किए जाएंगे। यह विज्ञप्ति आयोग की वेबसाईट www.mppsc.mp.gov.in पर दिनांक 24.08.2022 से उपलब्ध है।इसमें सामान्य अध्ययन तथा वानिकी एवं सामान्य विज्ञान :- सेट-A, सेट-B, सेट-C एवं सेट- D की अंतिम उत्तर कुंजी।

यह भी पढ़े.. सीएम शिवराज के अधिकारियों को बड़े निर्देश, बढ़ेगी किसानों की आय, आंगनबाड़ी-आम जनता सहित छात्रों के लिए बड़ी घोषणा

बता दे कि एमपीपीएससी ने 24 जुलाई 2022 को राज्य वन सेवा (मुख्य) परीक्षा- 2020 (State Forest Service ( Main) Examination – 2020 ) आयोजित की थी, इसके तहत 111 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें फॉरेस्ट रेंजर के 105 पद और असिस्टेंट फॉरेस्ट कंजर्वेशन ऑफिसर के 6 पद शामिल हैं। असिस्टेंट फॉरेस्ट कंजर्वेशन ऑफिसर के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 56 हजार 100 रुपये से लेकर 1 लाख 77 हजार 500 रुपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा।

http://mppsc.mp.gov.in/uploads/files/SFSM_Exam_2020_Final_Answer_Ker.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews