MPPSC Exam: 2019 से 2024 तक की मुख्य परीक्षा की उत्तरपुस्तिका देख सकेंगे अभ्यर्थी, करना होगा आवेदन, जानें डिटेल्स

MPPSC: 2019 से 2024 तक की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा की वर्णनात्मक उत्तर पुस्तिकाएं देखने के लिए अभ्यर्थियों को मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
mppsc

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने छात्रों के हित में एक बड़ा फैसला किया है। आयोग ने वर्ष 2019 से 2024 तक की राज्य सेवा मुख्य परीक्षाओं की मूल्यांकन की गई उत्तर पुस्तिकाएं (वर्णनात्मक उत्तर कॉपियां) अभ्यर्थियों को दिखाने का निर्णय लिया है। पारदर्शिता बढ़ाने और छात्रों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए आयोग ने 27 जुलाई 2026 को इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी है।

​मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) के परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2019 से लेकर 2024 तक में शामिल हुए अभ्यर्थी अब अपनी मूल्यांकित डिस्क्रिप्टिव उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन कर सकेंगे। कॉपियां दिखाने की प्रक्रिया क्रमवार आयोजित की जाएगी। इसकी शुरुआत राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2019 से होगी।

परीक्षा-2019 की उत्तर पुस्तिकाओं का निरीक्षण नवंबर 2026 से शुरू किया जाएग। इसके बाद वर्ष 2020, 2021, 2022, 2023 और 2024 की परीक्षाओं के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद छात्रों को निर्धारित टाइम-स्लॉट (समय) मिलेगा, जिसके तहत वे व्यक्तिगत रूप से अपनी उत्तर पुस्तिका का निरीक्षण कर सकेंगे।

अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन के बाद आयोग मुख्यालय में कम्प्यूटर सिस्टम पर अपनी कॉपियां देख सकेंगे। वे 1 से 6 प्रश्न पत्रों तक की उत्तर पुस्तिकाएं देखने का विकल्प चुन सकेंगे। ध्यान रहे यह सुविधा केवल उन उम्मीदवारों के लिए होगी जो इन वर्षों की मुख्य लिखित परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। आवेदन शुल्क, समय-सारणी, नियम और शर्तों से संबंधित विस्तृत निर्देश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जल्द ही अलग से जारी किए जाएंगे।

MPPSC New Notification 2026

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews