MPPSC :आयोग ने जारी की ये महत्वपूर्ण सूचना, 24 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी निरस्त, 30 मार्च तक प्रस्तुत करें आपत्ति, विभिन्न पदों पर होगी भर्ती

MPPSC 2023

mppsc

MPPSC : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। आयोग इंदौर द्वारा नेत्र रोग विशेषज्ञ के पद के लिए भर्ती प्रक्रिया में 24 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी निरस्त (Candidature Rejection List for Ophthalmologist) कर दी गई है। अधिक जानकारी कैंडीडेट्स ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट कर देख सकते हैं और कोई आपत्ति होने पर 10 दिन में पेश कर सकते है।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर से जारी विज्ञप्ति क्रमांक 16767 दिनांक 20 मार्च 2023 में लिखा है कि 8 उम्मीदवारों के अभिलेख आयोग के कार्यालय में आज दिनांक तक प्राप्त नहीं हुए। 3 कैंडीडेट्स ने शैक्षणिक अर्हता की पुष्टि के लिए कोई अभिलेख संलग्न नहीं किया। 13 आवेदकों के टोटल नंबर कटऑफ मार्क्स से कम है। इसलिए उपरोक्त सभी उम्मीदवारों की उम्मीदवारी निरस्त कर दी गई है। यदि किसी उम्मीदवार को आपत्ति है तो वह अपना अभ्यावेदन विज्ञप्ति जारी होने के 10 दिन के भीतर यानी 30 मार्च 2023 तक आयोग के समक्ष प्रस्तुत कर सकता है।

इन उम्मीदवारों की उम्मीदवारी निरस्त, ये है कारण

  1. जिनके डाक्यूमेंट्स आज तक नहीं मिले- अंशिका भाले अंजली शर्मा अनुप्रिया मेहरोत्रा (सामान्य) अनुप्रिया मेहरोत्रा (अनुसूचित जाति) ममता मानिक मौर्य प्रियंका कूल्हे नेमा।
  2. जिनकी क्वालिफिकेशन के डाक्यूमेंट्स मिसिंग थे- रीना चौहान तेजस्विनी सक्सेना अर्चना सिंह शशांक गुप्ता तबस्सुम।
  3. जिनके नंबर नए फार्मूले के कारण कट ऑफ मार्क से कम हो गए- माधवी तिवारी आशीष कुमार रामा भदोरिया प्रेरणा राजपूत प्रीति गुप्ता साकेत अग्रवाल अपूर्व यादव मयूरी बोराह अंशुल शुक्ला शिव प्रताप सिंह राठौर उदित कुमार भट्ट अलंकार साहू एवं संगीता भादरा।

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Vigyapti_No_16767_Dated_20_03_2023_Regarding_Candidature_Rejection_of_ophthalmologist.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews