MPPSC 2019 Exam Result : एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी, प्रिया पाठक ने किया टॉप, ऐसे करें चेक

MPPSC

MPPSC Exam Result 2019: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। लंबे इंतजार के बाद आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा-2019 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। । एमपीपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के रिजल्ट में 10 सफल उम्मीदवारों में 7 लड़कियों ने बाजी मारी है। इसमें प्रिया पाठक ने राज्य सेवा परीक्षा 2019 में टॉप किया है।,वे उप जिलाधिकारी (डिप्टी कलेक्टर) के पद पर चयनित हुईं,  जो उम्मीदवार परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करके आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से नतीजे देख सकते हैं।

आरक्षण के चलते 13 फीसदी पदों पर रिजल्ट होल्ड

आपको बता दे कि मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने अभी सिर्फ 87 प्रतिशत पदों का रिजल्ट जारी किया है। वहीं 13 प्रतिशत कैंडिडेट्स के परिणाम होल्ड पर हैं। ओबीसी आरक्षण मामला कोर्ट में लंबित होने के कारण 13 फीसदी पदों पर नियुक्तियां रोकी गई हैं। उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं अथवा चयन सूची एवं प्राप्तांक की सूची की डायरेक्ट लिंक इस समाचार में उपलब्ध कराई जा रही है, जिसका उपयोग करके दोनों लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।इसके साथ ही MPPSC ने परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर सफल घोषित किए गए उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी है।

ये दस बनेंगे डिप्टी कलेक्टर

एमपीपीएससी द्वारा जारी परिणाम के अनुसार, शिवांगी बघेल, पूजा सोनी, राहुल कुमार पटेल, निधि मिश्रा, हरनीत कौर कलसी, सौरभ मिश्रा, सलोनी अग्रवाल, रितिका पाटीदार और आशुतोष महादेव सिंह ठाकुर का डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयन हुआ है । राज्य सेवा परीक्षा 2019 के लिए 571 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था, लेकिन सरकारी नौकरियों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को 27 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने का मुकदमा मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में लम्बित होने के कारण फिलहाल इनमें से 87 प्रतिशत पदों का रिजल्ट घोषित किया गया है, बाकी के 13 प्रतिशत पदों की लिस्ट इस मुकदमे में कोर्ट के अंतिम फैसले के बाद ही घोषित की जाएगी। यानी 13 प्रतिशत लोगों को अभी भी उनके रिजल्ट का इंतजार है।

MPPSC 2019-टॉपरों की लिस्ट

मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा 2019 के नतीजों को लेकर जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक प्रिया पाठक (रोल नंबर 102888) ने परीक्षा में टॉप किया है। शिवांगी बघेल (रोल नंबर 104981) ने दूसरा और पूजा सोनी (रोल नंबर 109967) ने तीसरा स्थान , राहुल कुमार पटेल (रोल नंबर 107478) ने चौथा स्थान और निधि मिश्रा (रोल नंबर 10026) ने पांचवें तथा हरनीत कौर कलसी (रोल नंबर 120468) छठवें स्थान प्राप्त किया है, बाकी अन्य के नाम शामिल है।

ऐसे करें रिजल्ट चेक

  • जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा का परिणाम देखना चाहते हैं वे MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • जहां रिजल्ट लिखा हो उस लिंक पर क्लिक करें
  • आपके सामने एक पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
  • अपने पास एडमिड कार्ड रख लें।
  • इसके बाद अपना रोल नंबर और नाम देखें

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/files/Selection_List_State_Service_Exam_2019_Dated_26_12_2023.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews